एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तीन लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 8348 नए केस आए

ये चौथा दिन है जब राज्य में आठ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. अब तक इस वायरस की वजह से महाराष्ट्र में 11 हजार 596 लोगों की मौत हो चुकी है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले शनिवार को तीन लाख के आंकड़े को पार कर गए. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8348 नए मामले सामने आए हैं. नए मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 937 हो गई है. इसमें से 1 लाख 65 हजार 663 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 144 लोगों की मौत हुई है. इस तरह महाराष्ट्र  में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हजार 596 हो गई है. वहीं शनिवार को इलाज के बाद 5307 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया.

चौथी बार एक दिन में आठ हजार से अधिक मामले

ये चौथी बार है जब महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. शुक्रवार को 8308 नए केस आए थे. गुरुवार को राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 8641 नए मामने सामने आये थे जबकि 11 जुलाई को 8139 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे.

सिर्फ मुंबई में कोरोना के मामले एक लाख के पार

वहीं राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1199 नए केस दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में शहर में इस वायरस की वजह से 65 लोगों की मौत हो चुकी है. बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में अब तक कोरोना के एक लाख 178 मामले सामने आ चुके हैं. शहर में एक्टिव केस की संख्या 24039 है और 5647 लोगों की मौत हो चुकी है.

धारावी में कोरोना के छह नए केस

मुंबई के धारावी क्षेत्र में शनिवार को कोरोना वायरस के छह नये मामले सामने आये. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एशिया के सबसे बड़े झुग्गी क्षेत्र धारावी में अब इस महामारी के मामलों की संख्या 2,444 हो गई है. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धारावी में अभी कोविड-19 के केवल 107 मरीजों का इलाज चल रहा है. इस क्षेत्र में लगभग 6.5 लाख लोग रहते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने धारावी में महामारी को नियंत्रित करने में नगर निकाय अधिकारियों की सफलता का हाल में जिक्र किया था.

भारत में कोरोना के मामले बीच सितंबर में चरम पर पहुंच सकते हैं- विशेषज्ञ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget