एक्सप्लोरर

Bomb Blast in Hooghly: बॉल समझ उठा लिया बम, धमाके में 1 बच्चे की मौत-3 जख्मी, पश्चिम बंगाल के हुगली में बड़ा हादसा

ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि तीन बच्चे जख्मी हुए हैं. जख्मी बच्चों में एक ने अपना हाथ खो दिया. हादसे की खबर मिलने के बाद हुगली से बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं.

पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. हुगली के पांडुआ में हुए ब्लास्ट में 1 बच्चे की मौत हो गई. हादसे में 3 बच्चे जख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि बच्चों ने खेलते वक्त बॉल समझ कर बम को उठा लिया. तभी बम फट गया.  

चश्मदीदों ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे, तभी किसी बच्चे ने गलती से बॉल समझकर बम उठा लिया. तभी ये फट गया. ब्लास्ट की चपेट में वहां खेल रहे कई बच्चे आ गए. बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यहां 11 साल के राज विश्वास को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि एक बच्चे ने अपना हाथ खो दिया. पांडुआ हुगली लोकसभा सीट में तहत आता है. यहां से बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी घटनास्थल पर पहुंच गईं. उन्होंने मामले में NIA जांच की मांग की है. इतना ही नहीं लॉकेट धरने पर भी बैठ गईं, उनका कहना है कि जब तक जांच के आदेश नहीं होते, वे धरने पर ही बैठी रहेंगी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांडुआ के तिन्ना नेताजीपल्ली कॉलोनी में कई बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे. अचानक स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी. जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो कई बच्चे बम की चपेट में आ गए. इसके बाद लोगों ने बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल भी पहुंच गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि वहां बम किसने रखा. मृतक बच्चा बर्दवान के पल्ला का रहने वाला है. वह चाचा के यहां आया था. घायल बच्चों का नाम रूपम वल्लभ और सौरभ चौधरी बताया जा रहा है. 

हुगली में ब्लास्ट ऐसे वक्त पर हुआ, जब यहां कुछ दिनों बाद लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. हुगली सीट पर 5वें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. यहां से लॉकेट चटर्जी मौजूदा सांसद हैं. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में टीएमसी की रत्ना जे को हराया था. इस बार भी बीजेपी ने हुगली से लॉकेट चटर्जी को टिकट दिया है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget