एक्सप्लोरर

Richa Chadha: सेना पर कथित अपमान वाला ट्वीट डिलीट कर ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी, कहा- नाना फौज में थे, यह मेरे खून में है

Richa Chadha Tweet Row: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपना विवादित ट्वीट डिलीट कर माफी मांगी है. कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था.

Richa Chadha Apologises: बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भारतीय सेना (Indian Army) पर किए अपने ट्वीट को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने अपना विवादित ट्वीट डिलीट भी कर दिया है. उन पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है. 

ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Lieutenant General Upendra Dwivedi)  के एक बयान पर कथित अपमानजनक ट्वीट किया था. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पीओके (PoK) को लेकर एक जवाब दिया था, जिसे लेकर किए गए एक ट्वीट को शेयर करते हुए चड्ढा ने तुलनात्मक रूप से गलवान संघर्ष का नाम लिया था. 

ऋचा चड्ढा का माफीनामा

अपने ताजा ट्वीट में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने माफी मांगते हुए यह बताने की कोशिश की है कि सेना के प्रति संवेदना उनके खून में हैं क्योंकि नाना फौज में थे और माम पैराट्रूपर थे. ट्विटर पर अपने माफीनामे में ऋचा चड्ढा ने लिखा, ''यहां तक सोचा कि जिन तीन शब्दों को विवाद में घसीटा जा रहा है, उनके जरिये मेरा इरादा किसी का अपमान करने या ठेस पहुंचाने का नहीं हो सकता है. मैं माफी मांगती हूं और यह भी कहती हूं कि अगर अनजाने में भी मेरे शब्दों से फौज में मेरे भाइयों में यह भावना पैदा हुई है, जिसमें मेरे अपने नानाजी एक शानदार हिस्सा रहे, तो मुझे दुख होगा. 1960 के दशक में दौरान भारत-चीन युद्ध में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में उन्होंने पैर में गोली खाई थी. मेरे मामाजी एक पैराट्रूपर थे. यह मेरे खून में है.''

एक्ट्रेस ने आगे यह कहा

अभिनेत्री चड्ढा ने आगे लिखा, ''जब किसी का बेटा हम जैसे लोगों से बने राष्ट्र को बचाने के लिए शहीद हो जाता है या घायल हो जाता है तो पूरा परिवार प्रभावित होता है और मैं व्यक्तिगत रूप से जानती हूं कि यह कैसा लगता है. यह मेरे लिए भावपूर्ण मुद्दा है.''

सैन्य अधिकारी का वो बयान, जिस पर चड्ढा ने किया था ट्वीट

मंगलवार (22 नवंबर) को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मीडिया ने पीओके के संबंध में सवाल किया था. सैन्य अधिकारी ने जवाब में कहा था,''इस मुद्दे पर संसद में संकल्प पहले ही लिया जा चुका है, जहां तक भारतीय सेना का सवाल है, आर्मी सरकार की ओर से मिलने वाले किसी भी आदेश का पालन करेगी और जब भी ऑर्डर होंगे, हम उसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे.''

ऋचा चड्ढा ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पर एक यूजर की ओर से किया गया ट्वीट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने तीन शब्द लिखे थे, ''Galwan says hi (गलवान हाय कहता है).'' चड्ढा के इस ट्वीट को सेना के लिए अपमान स्वरूप देखा गया. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई. सिरसा ने ऋचा चड्ढा को थर्ड ग्रेडेड कलाकार, कांग्रेस समर्थक और राहुल गांधी की उपासक करार देते हुए उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की थी.

यह भी पढ़ें- Richa Chadha: ऋचा चड्ढा पर भारतीय सेना का मजाक उड़ाने का आरोप, बीजेपी नेता ने की पुलिस कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget