एक्सप्लोरर

Bollywood Drugs Case: बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार, NCB कोर्ट से मांगेगी 3 दिन की रिमांड

Bollywood Drugs Case: एजाज को एयरपोर्ट पर पकड़ने के बाद एनसीबी उसे अंधेरी और लोखंडवाला के कई इलाकों लेकर गई और रेड्स भी की, और उसके बाद एनसीबी उसे अपने साथ एनसीबी के ऑफिस लेकर आई जहां उससे घंटों तक पूछताछ की.

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में ड्रग्स से जुड़े कई मामलों में आरोपी फारुख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा और ड्रग पेडलर शाहरुख खान को गिरफ्तार किया था. एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि उस मामले की जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उनके गैंग से अभिनेता एजाज खान का भी संबंध है जिसके बाद मंगलवार के दिन उसे डिटेन कर लिया गया. मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि हमने एजाज को डिटेन किया है और इस मामले में उससे पूछताछ कर रहे हैं.

एनसीबी ने 2 दिन पहले मुम्बई के 3 अलग अलग जगहों पर छापेमारी की थी जिसके बाद बटाटा और खान की गिरफ्तारी की गई थी, इनकी पूछताछ व जांच में नाम आया एजाज खान का जिसके बाद मंगलवार को जैसे ही एजाज राजस्थान से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ वैसे ही एनसीबी ने उसे डिटेन कर लिया.

इतना ही नही एजाज को एयरपोर्ट पर पकड़ने के बाद एनसीबी उसे अंधेरी और लोखंडवाला के कई इलाकों लेकर गई और रेड्स भी की, और उसके बाद एनसीबी उसे अपने साथ एनसीबी के ऑफिस लेकर आई जहां उससे घंटों तक पूछताछ जारी रही.

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें एजाज का कनेक्शन बटाटा गैंग से मिला है. इसी कड़ी में जांच आगे बढ़ाते हुए एनसीबी ने मुम्बई के सबसे बड़े ड्रग पेडलर्स में से एक फारुख बटाटा को भी मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया जहां पर उससे 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई. एनसीबी के मुताबिक बेटा शादाब ड्रग का धंधा करता है जबकि कमाए गए पैसे का इन्वेस्टमेंट फारुख खुद करता है .

मनी ट्रेल की जांच

एनसीबी ने इसी मामले में ड्रग्स के साथ साथ अब मनी ट्रेल यानी कि ड्रग्स से कमाए पैसों का क्या होता है और कहां है इस बात की जांच शुरू कर दी है. एनसीबी जानना चाहती है कि ड्रग्स से मिले इस काली कमाई का इन्वेस्टमेंट कहा कहा किया गया है .

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि फारुख के पास कई लक्जरी गाडियां हैं और इस लिस्ट में जैगुआर कार, बीएमडब्लू कार, मर्सडीज कार है. एनसीबी को उसके 4 फ्लैट्स के बारे में भी पता चला है जो कि अंधेरी लोखंडवाला और मीरारोड इलाके में है.

एनसीबी अब इस बात की जांच कर रही है कि इन सब संपति को बनाने के लिए उसने पैसे कहां से लाये और अगर जांच में पाया गया कि वह ड्रग्स से कमाएं पैसों से ली गयी है तो एनसीबी उन तमाम संपत्ति को एनडीपीएस की धारा के तहत जप्त कर लेगी.

Explainer: कल से 45 पार सभी को लगेगा कोरोना टीका, पैसा खर्च कर प्राइवेट सेंटर्स में भी होगा टीकाकरण

देश में 6.24 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित लोगों को वैक्सीन लगी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget