एक्सप्लोरर

Explained: कल से 45 पार सभी को लगेगा कोरोना टीका, पैसा खर्च कर प्राइवेट सेंटर्स में भी होगा टीकाकरण

16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के तहत अब तक सवा 6 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं. पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया था. इसके बाद 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा और बीमारियों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था.

नई दिल्ली: भारत में अब एक अप्रैल से 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी लोग कोविड वैक्सीन लगवा सकेंगे. अभी तक इस उम्र के उन लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी, जो किसी बीमारी के शिकार हैं. यानी कि अब कल से किसी गंभीर बीमारी या कोरोना वॉरियर होने की पाबंदी नहीं होगी. 45 साल से ऊपर का हर व्यक्ति किसी सरकार या प्राइवेट सेंटर पर वैक्सीन लगवा सकता है.

खास बात ये है कि इस उम्र की कैटेगरी के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए किसी भी तरह की बीमारी का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं देना होगा. अभी तक 45 से 59 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन के लिए गंभीर बीमारी का प्रमाणपत्र देना पड़ता है.

कहां-कहां लगवा सकते हैं वैक्सीन 1 अप्रैल से देश में कोरोना वैक्सीन सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों के अलावा प्राइवेट सेंटर्स में भी लगाई जाएगी. सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है जबकि प्राइवेट में एक डोज के लिए 250 रुपये का चार्ज लिया जा रहा है. 40 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी, जिसके लिए भी 250 रुपये फीस देनी होगी.

हर दिन 1 करोड़ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे स्वीकार 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग COWIN.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है. अब इस पोर्टल पर हर दिन एक करोड़ रजिस्ट्रेशन एक्सेप्ट किए जा सकेंगे. इसके साथ ही प्रतिदिन 50 लाख लोगों का वैक्सीनेशन रिकॉर्ड किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन होने पर ही आपको वैक्सीन लगने की तारीख, समय और स्थान की जानकारी मिल जाएगी. हालांकि कुछ राज्यों में वैक्सीन लगवाने के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी है.

दिल्ली में बिना रजिस्ट्रेशन हो सकेगा कोरोना वैक्सीनेशन दिल्ली में जिस वर्ग के व्यक्ति वैक्सीनेशन के लिए तय किए गए हैं वह शाम 3 बजे से रात 9 बजे तक यानि 6 घंटे तक कोई भी बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही वैक्सीनेशन कराने के लिए जा सकता है. इससे पहले, वैक्सीनेशन का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक था, जिसे बढ़ा कर सुबह 9 से रात के 9 बजे यानि 12 घंटे तक का कर दिया गया है. ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार वैक्सीन लगवाने के लिए जा सकें.

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले Aarogya Setu या Cowin.gov.in वेबसाइट खोलें.
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी पर क्लिक करें. अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सत्यापित बटन पर क्लिक करें.
  • आरोग्य सेतु ऐप में को-विन टैब पर जाएं और टीकाकरण टैब पर टैप करें.
  • अब, एक पंजीकरण पृष्ठ दिखाई देगा, जहां आपको फोटो आईडी का प्रकार, संख्या और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा. आपको लिंग और आयु भी दर्ज करना होगा. आप फोटो आईडी प्रूफ के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस अथवा आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं.
  • अब रजिस्टर बटन पर क्लिक करें. एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद एक पुष्टि संदेश पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. टीका लगवाने के लिए जाते समय आपको मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट विवरण प्रदर्शित होगा. एक व्यक्ति पहले दर्ज किए गए मोबाइल नंबर से जुड़े चार और लोगों को जोड़ सकता है.
  • पंजीकृत नामों के विवरण के सामने आपको एक्शन नामक एक कॉलम दिखाई देगा. इसके नीचे आपको एक कैलेंडर आइकन दिखाई देगा. शेड्यूल करने के लिए उस पर क्लिक करें.
  • अब राज्य/संघ राज्य क्षेत्र, जिला, ब्लॉक और पिनकोड जैसे विवरण दर्ज करें. इन सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें.
  • आपके स्थान के आधार पर टीकाकरण केंद्रों की एक सूची दिखाई देगी. आप उनमें से किसी एक को चुन सकते हैं और फिर इन केंद्रों पर उपलब्ध टीकाकरण तिथियों को देख सकते हैं. यदि स्लॉट और तारीखों के विकल्प उपलब्ध है तो आप अपनी सुविधानुसार एक का चयन कर सकते हैं. इसके बाद बुक विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब एक पेज बुकिंग का विवरण दिखेगा. यदि जानकारी सही है तो आप पुष्टि करें पर क्लिक कर सकते हैं या कुछ परिवर्तन करना हो तो बैक बटन पर क्लिक कर सकते हैं.
  • अंत में एक अपॉइंटमेंट सक्सेसफुल पेज सभी विवरण दिखाएगा. आप टीकाकरण विवरण की पुष्टि को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Corona Update: देश में आए 53 हजार नए कोरोना केस, 16 दिसंबर के बाद एक दिन में रिकॉर्ड 350 से ज्यादा मौत

केंद्र ने राज्यों से कहा- हर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 25-30 लोगों का पता लगाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget