एक्सप्लोरर

पंजाब: गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 22 लोगों की मौत, 2 लाख रुपए के मुआवजे का एलान

गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अभी तक 22 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है. धमाका इतनी तेज था कि दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी.

गुरदासपुर: पंजाब में गुरदासपुर जिले के बटाला में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें अधिकतर मजदूर शामिल हैं. मलबे में अनेक लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत अभियान जारी है. शाम करीब चार बजे रिहायशी क्षेत्र में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ. राहत अभियान में एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल की टीम लगाई गई हैं.

मृतकों के परिवार वालों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का एलान

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बटाला फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिवार वालों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है. इसके अलावा गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा की है जिन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है. वहीं मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 25,000 रुपये की राहत राशि का एलान किया है.

बताया जा रहा है कि इस धमाके में मरने वालों में फैक्ट्री मालिक के परिवार के 6 सदस्य भी शामिल हैं. फैक्ट्री के पीछे ही उसका घर था. पटाखा फैक्ट्री मालिक ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था लेकिन लाइसेंस बना या नहीं यह प्रशासन को पता नहीं है.

मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है. जानकारी के मुताबिक धमाका इतनी तेज था कि दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी. बचाव टीम घायलों की मदद में लगी है, स्थानीय लोगों के मुताबिक धुआं भरने के कारण बचाव के काम में दिक्कत आ रही है.

पंजाब के गुरदासपुर से सांसद अभिनेता सनी देओल ने घटना पर दुख जताया है. सनी देओल ने ट्वीट किया, ''बटाला फैक्ट्री में धमाके की खबर सुनकर दुखी हूं. एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान के लिए पहुंच गए हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget