एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक घर में हुआ ब्लास्ट, संदिग्ध शख्स से पूछताछ करेगी पुलिस

Maharashtra: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पुलिस को एक घर में ब्लास्ट की सूचना मिली, पता चला कि सलीम नाम का शख्स एक एक्सपेरिमेंट कर रहा था, जिस दौरान ब्लास्ट हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक घर में ब्लास्ट की खबर सामने आई है. पुलिस के मुताबिक कन्नड़ तालुका में एक घर मे संदिग्ध ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक शख्स घायल हो गया. जिसका नाम सलीम शेख बताया गया है. जानकारी के मुताबिक जिस शख्स के घर में ब्लास्ट हुआ वो मेडिकल से जुड़े किसी चीज को लेकर एक्सपेरिमेंट कर रहा था. हालांकि वो खुद पेशे से डॉक्टर नहीं है. ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर वो क्या बनाने की कोशिश कर रहा था. 

हर एंगल से जांच कर रही पुलि
जिस शख्स के घर ब्लास्ट हुआ है उसकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल सलीम नाम का शख्स खुद इस ब्लास्ट में घायल हो गया है, जिसके चलते पुलिस अभी उससे पूछताछ नहीं कर पाई है. आरोपी के घर से कुछ दवाओं के रॉ मटेरियल मिले हैं, जिसकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेजा गया है. इनके अलावा और कुछ संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर एक एंगल से पड़ताल कर रही है. 

डॉक्टर नहीं था शख्स
इस मामले को लेकर बीती रात ATS और अन्य एजेंसियों को भी जानकारी दी गई है. एजेंसियां ये पता कर रही हैं कि जख्मी शख्स घर में बना क्या रहा था? सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सलीम शेख कोई डॉक्टर नहीं था, बस डॉक्टर के नाम पर लोगों को यहां-वहां की दवाएं उपलब्ध कराता था. बीती रात वो केमिकल और मेडिसिन पाउडर लेकर एक्सपेरिमेंट कर रहा था, इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ. 

कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी पुलिस
एक्सपेरिमेंट के दौरान हुए इस धमाके में सलीम खुद घायल हो गया. जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. धमाके की सूचना मिलने के बाद सलीम के घर पर  BDDS स्क्वाड भी भेजा गया. पुलिस अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है. पुलिस का कहना है कि सलीम की हालत ठीक होने के बाद जल्द ही उसे कस्टडी में लेकर इस मामले में पूछताछ की जाएगी.

ये भी पढ़ें - PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, आज UN में करेंगे योग, ये है अमेरिकी दौरे का पूरा शेड्यूल

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget