एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, आज UN में करेंगे योग, ये है अमेरिकी दौरे का पूरा शेड्यूल

PM Modi in US: पीएम मोदी के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन डिनर की मेजबानी करेंगे. इस दौरे पर पीएम अमेरिकी संसद को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अमेरिका पहुंच गए हैं. न्यूयॉर्क के जेकेएफ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम 23 जून तक अमेरिका की महत्वपूर्ण यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री यूएन (UN) में योगा दिवस (Yoga Day) के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ डिनर भी करेंगे. आपको बताते हैं पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का पूरा शेड्यूल. 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम अमेरिका पहुंचे हैं. पीएम के दौरे को लेकर यूएस के रणनीतिक संचार के एनएससी कोर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कहा कि ये यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि करेगी और हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाएगी. भारतीयों के साथ हम सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विश्वास करते हैं, इसलिए हमारे रक्षा सहयोग को बेहतर बनाने की जरूरत है. 

पीएम मोदी का अमेरिका का दौरा

पीएम मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर गए हैं. पीएम 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शिरकत करेंगे. योग दिवस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 22 जून को वाशिंगटन डीसी जाएंगे. जहां व्हाइट हाउस में उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा. 

 

राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ करेंगे डिनर

इसे दौरान पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे. 22 जून की शाम पीएम के सम्मान में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी व फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन डिनर होस्ट करेंगे. पीएम 22 जून को ही अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. ये दूसरी बार है जब पीएम मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले उन्होंने 2016 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया था. 

एलन मस्क समेत इन हस्तियों से कर सकते हैं मुलाकात

इसके बाद पीएम 23 जून कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे. इस दौरान पीएम टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल रोमर, कलाकार, वैज्ञानिक, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से भी मिलेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लेखक निकोलस नासिम तालिब और निवेशक रे डालियो से मुलाकात कर सकते हैं. जिन अन्य प्रमुख हस्तियों के पीएम से मिलने की संभावना है उनमें फालू शाह, जेफ स्मिथ, माइकल फ्रोमैन, डेनियल रसेल, एलब्रिज कॉल्बी, पीटर एग्रे, स्टीफन क्लास्को और चंद्रिका टंडन शामिल हैं. 

कमला हैरिस के साथ लंच, भारतीयों को करेंगे संबोधित

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 23 जून को ही पीएम मोदी के लिए लंच की मेजबानी करेंगे. पीएम इसी दिन वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में भारतीय-प्रवासियों को संबोधित भी करेंगे. दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पीएम 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा जाएंगे. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

Heatwave: भीषण गर्मी और लू से हो रही मौतों को लेकर केंद्र अलर्ट, यूपी-बिहार भेजी जाएगी एक्सपर्ट्स की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget