एक्सप्लोरर

Black Fungus Update: दिल्ली में 700 से ज्यादा केस, पंजाब में 43 की मौत, जानिए अन्य राज्यों का हाल

राजधानी दिल्ली में ब्लैक फंगस के 700 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो अबतक सबसे ज्यादा हैं. वर्तमान में 100 से ज्यादा मरीजों का इलाज एम्स में चल रहा है.एमपी के इंदौर में शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में पिछले 20 दिनों के भीतर इस बीमारी के 32 मरीजों की मौत हो गई है.

Black Fungus Update: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. इस बीच अब ब्लैक फंगस यानि म्यूकोरमाइकोसिस के मामलों की संख्या में भी बढोत्तरी दर्ज की जा रही है. कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी भी घोषित कर दिया है. राजधानी दिल्ली में वर्तमान में ब्लैक फंगस के 700 से ज्यादा केस हैं. वहीं, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी मामले बढ़ रहे हैं. साथ ही मौतें भी दर्ज की जा रही हैं. जानिए ब्लैक फंगस को लेकर ताजा अपडेट क्या है.

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में ब्लैक फंगस के 700 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो अबतक सबसे ज्यादा हैं. वर्तमान में 100 से ज्यादा मरीजों का इलाज एम्स में चल रहा है. इसके अलावा 110 मरीजों का इलाज जीटीबी अस्पताल, 90 का सर गंगा राम में, 82 का लोक नायक में, 47 का मैक्स साकेत में और 25 मरीजों का सेंट स्टीफिन में चल रहा है.

पंजाब

पंजाब में ब्लैक फंगस से अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्य में ब्लैक फंगस के कुल 300 मामले आए हैं, जिनमें से 23 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 234 का अब भी इलाज चल रहा है. राज्य में ब्लैक फंगस के जो 300 मामले आए हैं उनमें से 259 मरीज पंजाब के हैं जबकि 41 अन्य राज्यों के हैं.

हरियाणा

हरियाणा में ब्लैक फंगस के कारण अब तक 75 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 734 से अधिक लोगों का प्रदेश के विभिन्न अस्पताल में उपचार चल रहा है. सरकार ने बताया कि अब तक हरियाणा में ब्लैक फंगस के कुल 927 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से सबसे अधिक गुरूग्राम जिले में 242, रोहतक में 214 और हिसार में 211 मामले शामिल हैं.

उत्तराखंड

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के सात और मामले सामने आए, जबकि सात मरीजों ने दम तोड दिया. इस रोग से पीडित अब तक 244 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 27 की मृत्यु हो चुकी है.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 29 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें से चार मरीज ब्लैक फंगस (काला कवक) संक्रमण से भी पीड़ित थे. अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले कांगड़ा के दो मरीज और सोलन और हमीरपुर का एक-एक मरीज ब्लैक फंगस संक्रमण की चपेट में था.

एमपी का इंदौर

एमपी के इंदौर में शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में पिछले 20 दिनों के भीतर इस बीमारी के 32 मरीजों की मौत हो गई है. एमवायएच, राज्य में ब्लैक फंगस का इलाज करने वाला सबसे व्यस्त अस्पताल है जहां इंदौर के अलावा अन्य जिलों के मरीज भी भर्ती हैं. अस्पताल में कुल 439 मरीज भर्ती हो चुके हैं. इनमें से 84 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 32 मरीजों की मौत हो चुकी है."

एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के निर्यात पर बैन

सरकार ने एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसका इस्तेमाल म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार इंजेक्शन के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है. इसका मतलब है कि एक निर्यातक को अपनी निर्यात खेप के लिए निदेशालय से विशेष अनुमति या लाइसेंस लेना जरूरी है.

अदालत ने नीति बनाने के निर्देश दिए

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि वह ‘भारी मन’ से केंद्र को निर्देश दे रहा है कि ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोगी लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी के वितरण के लिये नीति बनाई जाए, जिसमें युवा पीढ़ी के मरीजों को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि यही देश का निर्माण करेगी और उसे आगे ले जाएगी. दवा देते समय यह ध्यान रखा जाए कि जिनके जीवित रहने की बेहतर संभावना है, उन्हें और कम आयु वर्ग के लोगों को, उन वृद्धों की तुलना में प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिन्होंने अपनी जिंदगी जी ली है. इससे सभी नहीं तो, कुछ जिंदगियां जरूर बचायी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें-

Explained: जानिए अब तक किन-किन राज्यों ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द कीं हैं, कई राज्य जल्द लेंगे फैसला

Explained: दुनिया के इन देशों में हो रहा कोरोना के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण, जानें किस वैक्सीन को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget