एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में खुद का टीवी चैनल लेकर आ रही BJP, जानिए कब होगा ऑन एयर

BJP TV Channel: बीजेपी के राज्य पदाधिकारी ने घोषणा की कि वे जल्द ही अपने केरल जनम टीवी चैनल का विस्तार तमिलनाडु में करने जा रहे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इसे ऑन एयर कर दिया जाएगा.

BJP TV Channel Update: भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही तमिलनाडु में अपने केरल टेलीविजन चैनल का विस्तार करेगी. राज्य में  सत्तारूढ़ डीएमके (DMK) और विपक्षी एआईएडीएमके (AIADMK) दोनों के पास भी दशकों से टीवी चैनल हैं. बीजेपी के एक वरिष्ठ राज्य पदाधिकारी ने कहा कि अप्रैल 2015 में लॉन्च किए गए केरल के जनम टीवी (Janam TV) को इसी नाम से तमिलनाडु में विस्तारित करने का फैसला लिया गया है.

पदाधिकारी ने कहा कि यह वही टीम होगी जो यहां चैनल चला रही है और हम उनका समर्थन करेंगे और इसका तमिल वर्जन बहुत जल्द शुरू होगा. पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब बीजेपी तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलाई इस महीने के अंत में अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे तब चैनल के शुरू होने की संभावना है. हालांकि, अन्नामलाई 10 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव में व्यस्त हैं, इसलिए चैनल के लॉन्च के साथ उनकी पदयात्रा स्थगित भी हो सकती है. 

लोकसभा चुनाव से पहले होगा ऑन एयर

इतना साफ है कि इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ऑन एयर कर दिया जाएगा. यह राज्य में पैठ बनाने के बीजेपी की कोशिशों में से एक है जहां एआईएडीएमके (AIADMK) के साथ गठबंधन में होने के बावजूद "भगवा पार्टी" के रूप में इसकी छवि को समर्थन नहीं मिला. दिसंबर 2016 में जे जयललिता के निधन के बाद 2017 में शुरू हुआ यह गठबंधन समय के साथ खट्टा होता जा रहा है. 

दूसरे नंबर पर रहा था जनम टीवी 

केरल में जनम टीवी के लॉन्च के तीन साल बाद, यह सितंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सबरीमाला मुद्दे के कवरेज के दौरान नंबर 2 पर पहुंच गया. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने उस वक्त आंकड़े जारी किए थे जिसमें मार्केट लीडर 'एशियानेट न्यूज' पहले नंबर पर रहा और उसके बाद जनम टीवी रहा. 

ये भी पढ़ें: 

Modi Hatao Poster Row: 'मोदी हटाओ' का पोस्‍टर छापने वाले शख्‍स ने कहा- पहले भी ऐसा किया पर किसी ने सवाल नहीं पूछा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget