एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: कर्नाटक में बीजेपी Vs बीजेपी! कैबिनेट मंत्री कर रहे सीएम की खिंचाई, ऑडियो वायरल

Karnataka Politics: ऑडियो में मंत्री को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि हम सरकार नहीं चला रहे हैं बल्कि सरकार मैनेज कर रहे हैं. इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से कर्नाटक की सियासत में हलचल मच गई है.

BJP Vs BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश की सबसे अनुशासित पार्टी मानी जाती है. माना जाता है कि बीजेपी के सभी नेता पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार, ही चलते हैं, चाहे सरकार में हो या ना हो, लेकिन कर्नाटक में बीजेपी की ये परिपाटी टूटती हुई दिखाई दे रही है. क्योंकि कर्नाटक (Karnataka) में भारतीय जनता पार्टी की बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) की सरकार (Government) के लिए फिर एक बार फिर से बड़ी शर्मिंदगी (Embarrassment) उठानी पड़ी है. राज्य में मौजूदा समय बीजेपी बनाम बीजेपी दिखाई दे रहा है. 

दरअसल, बोम्मई के कैबिनेट मंत्री की बातचीत की ऑडियो रिकॉडिंग वायरल हो गई है. ऑड‍ियो में मंत्री को ये कहते सुना जा सकता है कि सरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं. ये ऑड‍ियो कर्नाटक के विधि और संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी का है. मधुस्वामी चन्नापटना के सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर से फोन पर बात करते सुनाई दे रहे हैं और बोम्मई सरकार की खिंचाई कर रहे हैं.

जानिए वायरल ऑडियो की बातचीत में क्या है

भास्कर: कुछ किसानों ने रिन्यूअल फीस के तौर पर VSSN बैंक से 50000 का लोन लिया था. बैंक कर्मचारियों ने 1300 रूपए के अलावा पूरा पैसा भी ले लिया. ये सब कर्नाटक में हो रहा है. 

मधुस्वामी: क्या कर सकते हैं. ये सब मैं जानता हूं. हमने ये मैटर कॉर्पोरेशन मंत्री एसटी सोमशेखर के सामने भी लाया कि इंटरेस्ट के तौर पर अतिरिक्त पैसे लिए जा रहे हैं. पर वे कुछ कर नहीं रहे. मैं क्या कर सकता हूं. 

भास्कर: किसानों को ये बैंक वाले बंदर बना कर रख रहे हैं.

मधुस्वामी: मैने भी भरा है, मुझसे भी वसूले गए हैं. यहां सरकार नहीं चल रही बस किसी तरह चुनाव तक मैनेज कर रहे हैं. किसी तरह से और 8 महीने खींच रहे हैं. 

सीएम ने की डैमेज कंट्रोल की कोशिश
इस ऑडियो के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ये कहकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की कि मंत्री ने एक अलग संदर्भ में बयान दिया था. इस बीच एसटी सोमशेखर का भी बयान सामने आया है, जहां वे कह रहे हैं कि मधुस्वामी को लगता है कि वे बड़े ज्ञानी है, बाकियों से ज्यादा मैच्योर और बुद्धिमान है, लेकिन कैबिनेट में उनसे ज्यादा रिस्पॉन्सिव मंत्री भी मौजूद हैं. 

मधुस्वामी के इस्तीफे की मांग
उधर, हार्टिकल्चर मंत्री मुनिरत्ना (Minister Muni Ratna) ने मधुस्वामी (Madhuswami) के इस्तीफे (Resignation) की मांग की है. वे कैबिनेट और सरकार का हिस्सा है ऐसे में उनका बयान कि सरकार मैनेज की जा रही है तो ये उन पर भी लागू होता है. वहीं, चुनाव अगले साल है इस बीच कांग्रेस (Congress) को बैठे बिठाए सरकार को घेरने का मौका मिल गया है. कांग्रेस ने बोम्मई (Basavaraj Bommai) की सरकार (Government) पर सवाल उठाए हैं. साथ ही सरकार को आईसीयू और वेंटिलेटर पर करार दिया है.

यह भी पढ़ेंः  

Bihar Politics: NDA में रार! JDU के वार पर BJP का पलटवार- ललन सिंह किस पर आरोप लगा रहे हैं, वही बता सकते हैं

Bihar NDA में रार, RCP Singh ने मचाया सियासी संग्राम! ललन बोले- JDU का एक ही मालिक, जिसका नाम नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget