एक्सप्लोरर

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा दावा, जल्द BJP में शामिल हो जाएंगे कांग्रेस नेता सचिन पायलट

सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तब भी लगी थीं, जब एक साल पहले उनके नेतृत्व में कुछ विधायकों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए थे.

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्लाकुट्टी (AP Abdullakutty) ने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) अच्छे नेता हैं और वह अपने समकालीनों की तरह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा, ‘सचिन पायलट अच्छे नेता हैं. मेरा ऐसा मानना है कि वह भी भविष्य में जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे.’ अब्दुल्लाकुट्टी जयपुर में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने आए थे.

बता दें कि सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तब भी लगी थीं, जब एक साल पहले उनके नेतृत्व में कुछ विधायकों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए थे. हालांकि पायलट ने इस तरह की किसी भी संभावना को खुद सिरे से खारिज किया है. इसी साल जून में बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि उन्होंने कथित तौर पर नाराज चल रहे कांग्रेस नेता से बीजेपी में शामिल होने के बारे में बात की थी.

'बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ नहीं'

इस पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा था, ‘हो सकता है कि बीजेपी की नेता ने सचिन तेंदुलकर से बात की हो और बहुगुणा में उनसे बात करने की हिम्मत नहीं है.’ वहीं अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा कि यह झूठ है कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ है. उन्होंने कहा, ‘यह झूठ है कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ है. हमारे आदरणीय आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख (मोहन भागवत) स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि मुस्लिम एवं हिंदू एक हैं और उनका डीएनए भी एक ही है.’

वहीं कांग्रेस नेताओं ने अब्दुल्लाकुट्टी के बयान की आलोचना की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष आबिद कागजी ने अब्दुल्लाकुट्टी के बयान को गुमराह करने वाला करार दिया है.

यह भी पढ़ें:
सचिन पायलट बोले- देसी घी से भी महंगे हो गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों को नहीं मिल रहा खाना
पेगासस विवाद पर बोले सचिन पायलट- कांग्रेस करेगी देशभर में आंदोलन, सरकार विश्वसनीयता के लिए कराए जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget