एक्सप्लोरर

Lal Krishna Advani Birthday: लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह

LK Advani Birthday: लाल कृष्ण आडवाणी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे.

Lal Krishna Advani Birthday: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 94वें जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पृथ्वीराज रोड स्थित लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर पहुंचकर इस मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

जन्मदिन पर लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे PM मोदी

इससे पहले, पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सम्मानीय आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. लोगों को सशक्त करने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए, देश इसके लिए उनका ऋणी रहेगा. विद्वता व बुद्धिमत्ता के लिए भी उनका हर ओर सम्मान किया जाता है.’’

राजनाथ-नड्डा समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आडवाणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘वह भारत के उन सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु करे.’’ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं. मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.’’

आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था. वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे. राष्ट्रीय क्षितिज पर भाजपा के उभार का सबसे बड़ा श्रेय आडवाणी को ही दिया जाता है. उन्होंने 80 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए यात्रा निकाली थी और इसके बाद देश भर में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला गया.

गडकरी ने की दीर्घायु होने की कामना

इस मौके पर केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने कू पर पोस्ट करते हुए कहा- "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हमारे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं" 

Koo App
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हमारे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
 
- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 8 Nov 2021

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा- "भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय शुरू करने वाले आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी के जन्मदिन पर मैं शुभकामनायें व्यक्त करता हूँ. मेरा सौभाग्य है कि युवा अवस्था से ही उनके स्नेह और मार्गदर्शन ने मुझे राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया. मैं उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना करता हूँ."

सीएम योगी बोले- हम सभी के मागदर्शक आडवाणी जी को बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 94वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा- "भाजपा परिवार के अभिभावक, मूल्य आधारित राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर, उत्कृष्ट प्रशासक एवं हम सभी के मार्गदर्शक श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हृदयतल से बधाई. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ व मंगलमय जीवन प्रदान करें." 

ये भी पढ़ें:

Executive Meet: ‘BJP परिवार वाली पार्टी नहीं’, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगले विधानसभा चुनावों को लेकर जानें क्या बोले पीएम मोदी

Highway Projects: प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के पंढ़रपुर में रखेंगे दो नेशनल हाई-वे के विस्तार की आधारशिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget