एक्सप्लोरर

GST का एक सालः जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहने वालों को बीजेपी का अनूठे अंदाज में जवाब

बीजेपी के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शोले के गब्बर सिंह को जीएसटी के बारे में सांबा से बात करते दिखाया गया है.

नई दिल्लीः आज जीएसटी को एक साल पूरा हो गया है. जहां पीएम मोदी ने एक साल बाद जीएसटी के फायदों की लंबी फेरहिस्त गिनवाई तो वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इसको लेकर सरकार की खिंचाई करने की कोशिश की है. अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीएसटी को लेकर एक अनोखा वीडियो बनाया है जिसमें उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहने वालों को शोले के गब्बर सिंह के स्टाइल में ही करारा जवाब दिया है. आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताकर इसे लोगों को लूटने वाला टैक्स करार दिया था.

बीजेपी के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शोले के गब्बर सिंह को जीएसटी के बारे में सांबा से बात करते दिखाया गया है. फिल्म शोले के बहुचर्चित सीन को जीएसटी की बड़ाई करने के लिए रीक्रिएट किया है और इसमें जीएसटी के फायदों को गिनवाया गया है.

क्या है वीडियो में वीडियो की शुरुआत में गब्बर सिंह बना एक्टर घूमते हुए दिख रहा है और सांबा से पूछता है कि एक साल पहले सरकार ने कितने टैक्स लगा रखे थे और अब कितने टैक्स हैं. इसके जवाब में सांबा कहता है कि एक साल पहले 40 टैक्स थे और अब सिर्फ एक टैक्स है जीएसटी. गब्बर सिंह इसका नाम जीएसटी यानि गब्बर सिंह टैक्स बताता है और कहता है है कि फिर तो लोगों ने अपना कारोबार ही बंद कर दिया होगा. सांबा बताता है कि नही कारोबार बढ़ गया है घटा नहीं है. 2017 से पहले के 60 सालों में 66 लाख कारोबार रजिस्टर कराए गए थे लेकिन जीएसटी आने के बाद सिर्फ पिछले एक साल में 48 लाख व्यापार रजिस्टर हुए है.

इसके बाद सांबा बताता है कि इससे टैक्स रिटर्न भी बढ़ गया है और देशभर में 11 करोड़ टैक्स रिटर्न फाइल हुए हैं. गब्बर सिंह कहता कि क्या इतना पैसा मोदी जी अपने घर ले जाते हैं तो सांबा बताता है कि ये लोगों के काम आता है. गब्बर सिंह के पूछने पर कि क्या हमने अपना जीएसटी नंबर निकलवाया है या नहीं? इसके जबाव में सांबा कहता कि सब जीएसटी को गलत बताते हैं इसलिए हमने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया. इसके बाद गब्बर सिंह कहता है कि कि जो लोग जीएसटी को गाली देते हैं वो सब भी जानते हैं कि इसमें उन्हीं का फायदा है.

गब्बर सिंह के नाराज होने पर जब सांबा कहता है कि सरदार मैंने आपका नमक खाया है तो गब्बर सिंह कहता है कि तो अब कुछ मीठा खा. इसके बाद वो चॉकलेट निकालता है जिसपर जीएसटी लिखा है और कहता है कि हैप्पी बर्थडे है जीएसटी का, हैप्पी बर्थडे जीएसटी. इसके बाद वीडियो खत्म होने पर जीएसटी लिखा आता है जिसके नीचे लिखा है गुड एंड सिंपल टैक्स.

इस तरह अमित मालवीय ने इस वीडियो के जरिए 'एक देश, एक टैक्स' वाले जीएसटी के फायदे अनोखे अंदाज में बताए हैं और जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहने वालों को ऐसे अनूठे अंदाज में जवाब दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

GST का एक साल: मोदी का कांग्रेस पर वार, कहा- मर्सिडीज, दूध पर नहीं हो सकता एक टैक्स GST दिवस: PM मोदी बोले- विकास हुआ, कांग्रेस ने कहा- कारोबारियों के लिए बुरे सपने जैसा GST: चिदंबरम का पीएम मोदी पर तंज, 'अलग-अलग दर रखना है तो इसे RSS टैक्स कहें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget