एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कुमारस्वामी का आरोप- अभी भी मेरी सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है बीजेपी

कुमारस्वामी ने कहा, ''इस सरकार में कोई अस्थिरता नहीं है, यह स्थिर है.'' उन्होंने कहा कि अपने 'विकास और जन-केंद्रित रूख' के कारण उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को 'अस्थिर' करने के अपने प्रयासों में अभी भी लगी हुई है, लेकिन उनके नेतृत्व वाली यह सरकार स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी. उन्होंने अपने आरोप को दोहराते हुए कहा कि बीजेपी गठबंधन सरकार को गिराने के प्रयास जारी रखे हुए है. उन्होंने कहा कि अपने 'विकास और जन-केंद्रित रूख' के कारण उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और देश में राज्य को नम्बर एक बनाने के लिए काम करेगी.

कुमारस्वामी ने कहा, ''इस सरकार में कोई अस्थिरता नहीं है, यह स्थिर है.'' उन्होंने कहा कि लेकिन नेताओं का एक वर्ग अस्थिरता पैदा करना चाहता था लेकिन इसमें वे विफल रहे हैं. अपनी सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों के संबंध में पुस्तक 'मित्री पर्व' को जारी करने के बाद कहा, ''सरकार ने 13 महीने पूरे कर लिये है. मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के नेता इसे पचा नहीं पा रहे है...इस संदेश को (मीडिया में) आगे बढ़ाने के लिए आज भी प्रयास किये जा रहे है कि आठ से नौ विधायक इस्तीफा दे देंगे, मुझे पता है कि हर रोज क्या हो रहा है.''

कुमारस्वामी ने हाल में दावा किया था कि जेडीएस के एक विधायक को सोमवार को बीजेपी के एक नेता का फोन आया था जिसने कहा था कि सरकार का गिरना करीब है और यदि वह (पक्ष बदलने के लिए) सहमत होते हैं तो वह उन्हें दस करोड़ रुपये भिजवा देंगे. कुमारस्वामी पर पलटवार करते हुए बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने उनसे इसमें शामिल व्यक्ति का नाम पूछा था. उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने कहा कि विपक्ष पहले दिन से ही इस सरकार को गिराने के प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा, ''सरकार स्थिर और मजबूत है. इस सरकार को कोई संकट नहीं है.''

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बस गहरे नाले में गिरी, 25 लोगों की मौत, 35 घायल

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget