एक्सप्लोरर

BJP का शनिवार से देशव्यापी सदस्यता अभियान, दिल्ली में 14 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

बीजेपी शनिवार से देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू कर रही है. इसी के साथ अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भी बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी का दिल्ली में लक्ष्य 14 लाख नए सदस्य बनाना है. बता दें कि पार्टी के मुताबिक दिल्ली में उसके वर्तमान में 27 लाख सदस्य हैं.

नई दिल्ली: देशभर में छह जुलाई से बीजेपी का एक महीने लंबा सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है. इस दौरान दिल्ली में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कम से कम 14 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है. पार्टी ने प्रत्येक पोलिंग बूथ पर ‘पंच परमेश्वर’ के रूप में पांच कार्यकर्ताओं को तैनात किया है. ये पंच परमेश्वर उस क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को आपस में जोड़ने का काम करेंगे.

दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सदस्यता अभियान अन्य राज्यों के मुकाबले अलग होगा. यहां 20 प्रतिशत नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य है. मनोज तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान सामान्य प्रकृति का होगा. इसमें अन्य राज्यों के 20 प्रतिशत नए सदस्यों से ज्यादा करीब 14 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. फिलहाल दिल्ली में बीजेपी के करीब 27 लाख सदस्य हैं.

दिल्ली में सदस्यता अभियान के सह-प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली में 13,816 मतदान केन्द्र हैं और करीब 58,000 बूथस्तर के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा, अगर सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक पंच परमेश्वर 50 नए सदस्यों को भी जोड़ते हैं तो भी हम आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे.

बीजेपी ने 2017 के निकाय चुनावों से पहले राजधानी दिल्ली के सभी 13,816 बूथों के लिए पंच परमेश्वरों की नियुक्ति की थी. बीजेपी यहां करीब दो दशक से सत्ता से बाहर है, ऐसे में मनोज तिवारी का मानना है कि इस सदस्यता अभियान से विधानसभा चुनावों में बीजेपी को लाभ होगा. लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटें बीजेपी के खाते में आयी हैं.

IndVsEng: जीत के साथ भारत चाहेगा सेमीफाइनल में प्रवेश, मेजबान की नजर टूर्नामेंट में बने रहने की

कांग्रेस में इस्तीफों की होड़: सांसद बाजवा ने सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्षों, सीडब्ल्यूसी सदस्यों का इस्तीफा मांगा

जम्मू-कश्मीर: बम बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई इस साल की अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार आज 'मन की बात' करेंगे PM मोदी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget