एक्सप्लोरर

बिहार में CAA और NRC पर बीजेपी नेता लगाएंगे क्लास, उपेंद्र कुशवाहा का विरोध जारी

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर पूरे देश में जारी चर्चा के बीच बिहार बीजेपी अब इसके लिए एक जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है.

पटना: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. इसे लेकर बीजेपी ने देशभर में सीएए कानून के समर्थन में एक अभियान चलाया है. इसके तहत लोगों को एक नंबर दिया गया है जिसपर वह मिस्डकॉल करके इस कानून को अपना समर्थन दे सकते हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी सीएए कानून के समर्थन में जगह-जगह सभा कर रहे हैं. अब बिहार बीजेपी ने सीएए और एनआरसी पर जारी चर्चा के बीच एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत बीजेपी के नेता प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर परिचर्चा का आयोजन करेंगे.

सुशील मोदी रहेंगे मौजूद

इसकी कड़ी में रविवार को सीएए के समर्थन में पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में एक परिचर्चा के आयोजन किया जाएगा. आम नागरिकों तक इसका मतलब समझाने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी, दीघा विधायक संजीव चौरसिया मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि सुशील मोदी ने शनिवार को भी नागरिकता क़ानून को लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स आयोजन किया. इसमें उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि देशभर में इस कानून पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है. बेतिया में संजय जयसवाल तो कंकड़बाग़ में नित्यानंद राय रहेंगे उपस्थित

नागरिकता संशोधन बिल पर बीजेपी ने जन जागरण अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और बेतिया से सांसद संजय जयसवाल अपने लोकसभा क्षेत्र में आम जन को इस कानून के बारे में बताएंगे. इसी तरह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रविवार को पटना के कंकड़बाग में इसी मुद्दे पर एक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

नागरिकता कानून के विरोध में उपेन्द्र कुशवाह चलाएंगे अभियान

बीजेपी के उलट नागरिकता क़ानून के विरोध में रविवार को पटना में आरएलएसपी की तरफ़ से बैठक बुलायी गयी है. पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा इसका नेतृत्व करेंगे. इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए किया गया है. पार्टी पूरे बिहार में इन विषयों पर जागरूकता अभियान चलाएगी.

आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार से मांगा जवाब

बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने नीतीश कुमार से नागरिकता क़ानून पर स्पष्टीकरण की मांग की है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बक़ायदा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बिहार मे NPR लागू करने की घोषणा की है. गौरतलब है कि सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार सरकार आने वाले 15 मई से बिहार में एनपीआर लागू करने जा रही है. आरजेडी नेता चितरंजन ने कहा कि क्या मोदी के बयान को राज्य सरकार का बयान माना जाये. इस पर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बयान देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget