एक्सप्लोरर

'लोकसभा चुनाव में बीजेपी बनेगी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन...', कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने किया दावा

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में सरकार बनाने से रोका जा सकता है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव में बीजेपी को पहले के मुकाबले कम सीटें मिलेंगी.

Shashi Tharoor Prediction: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आगामी आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने की भविष्यवाणी की है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को पिछली बार से कम सीटें मिलेंगी, लेकिन उनकी सीटों की संख्या कम होगी.

उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. हालांकि, उसकी सीटों में उल्लेखनीय कमी आएगी. ऐसे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) दलों का बीजेपी से विश्वास कम होगा. यह भी हो सकता है बीजेपी के सहयोगी उसके बजाय विपक्षी गठबंधन का समर्थन करें."

केरल में सीट बंटवारे मुश्किल- शशि थरूर
पीटीआई के मुताबिक, थरूर ने कहा कि अगर इंडिया अलायंस राज्यों में सीट-बंटवारे का समझौता ठीक से कर लेता है तो विपक्ष को हार से बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि केरल में सीपीआई (एम) और कांग्रेस के लिए सीट बंटवारे के समझौते पर सहमत होना मुश्किल है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि केरल में यह कल्पना करना लगभग असंभव है कि इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी यानी सीपीआई (एम) और कांग्रेस कभी सीट-बंटवारे पर सहमत होंगे. हालांकि, तमिलनाडु में सीपीआई, सीपीआई(एम), कांग्रेस और डीएमके सभी गठबंधन कर रहे हैं और वहां कोई बहस नहीं है, कोई विवाद नहीं है.

सीट शेयरिंग पर चर्चा जारी
2019 के आम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 353 सीटें जीतीं थीं और अब गठबंधन का लक्ष्य 2024 के आम चुनाव में 400 का आंकड़ा हासिल करना है. कांग्रेस और 27 अन्य विपक्षी दलों ने बीजेपी के रथ को चुनौती देने के लिए गठबंधन बनाया है. फिलहाल इंडिया गठबंधन कई राज्यों में सीट-बंटवारे पर बातचीत कर रहा है. कई राज्यों में गठबंधन सहयोगियों के बीच समझौता मुश्किल हो रहा है, क्योंकि वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे हैं. 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि बंगाल बीजेपी को केवल टीएमसी ही हरा सकती है. उन्होंने संकेत दिया कि वह राज्य में सीटें साझा करने के खिलाफ हैं. ऐसा ही कुछ हाल पंजाब और दिल्ली का भी जहां अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं हैं. महाराष्ट्र में भी अब तक कोई बात नहीं बन सकी है.

यह भी पढ़ें- मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे से कांग्रेस को होगा कितना नुकसान? जानें क्यों छोड़ा पार्टी का साथ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget