एक्सप्लोरर

'CM भगवंत मान को भी कराना चाहिए नार्को टेस्ट', पंजाब में ड्रग्स को लेकर बोले बीजेपी नेता तरुण चुघ

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पंजाब की मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार 3 साल तक सोती रही और अब जाकर ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू करने की बात कर रही है.

BJP Attack On AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को शिकस्त देने के बाद अब बीजेपी पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमलावर है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल खड़े करते हुए पूछा कि किसानों से किए गए वादों का क्या हुआ?

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा, 'आम आदमी पार्टी ने पंजाब के किसानों को 6 फसलों पर एमएसपी का टॉप-अप देने का वादा किया था लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हुआ'. चुग ने सवाल उठाया कि आधुनिक और उच्च उपज वाले बीज देने का जो दावा किया गया था, वह कहां है?

'कर्ज माफी का वादा भी जुमला साबित हुआ'

तरुण चुघ ने कहा,'आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान का किसानों के कर्ज माफ करने का वादा भी जुमला साबित हुआ. 36 महीने बीत चुके हैं लेकिन किसान आज भी इंतजार कर रहे हैं कि उनके कर्ज कब माफ होंगे'. उन्होंने कहा,'आप सरकार ने किसानों को धोखा दिया है और अब जनता इसका जवाब मांग रही है'.

भगवंत मान के साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी तरुण चुघ ने सवाल उठाते हुए कहा, 'केजरीवाल की ऐशपरस्ती का बोझ कब तक उठाएगा पंजाब' ? चुग ने कहा कि दिल्ली में जनता को धोखा देने के बाद अब अरविंद केजरीवाल पंजाब को लूटने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की शराब नीति के जरिए मासूम पंजाबियों को लूटा जा रहा है और यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है.

'3 साल से सो रही थी आप सरकार'

तरुण चुघ ने कहा, 'पंजाब की आप सरकार तीन साल तक सोती रही और अब जाकर ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू करने की बात कर रही है'. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री ने तंज कसते हुए पूछा, 'आखिर मान सरकार को तीन साल क्यों लग गए जागने में? अगर पंजाब सरकार वाकई में गंभीर है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी विधायकों को नार्को टेस्ट कराना चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो कि वे खुद इस समस्या से मुक्त हैं या नहीं'. चुग ने कहा, अब 'आपदा सरकार' के जाने का समय आ गया है और पंजाब के किसान इंतजार कर रहे हैं कि उनके साथ किए गए वादे कब पूरे होंगे'.

ये भी पढ़ें: 

India Development: 'आज दुनिया के हर देश के साथ भारत के आर्थिक संबंध मजबूत' पोस्ट बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget