एक्सप्लोरर

'कांग्रेस में अगर हिम्मत है तो ऐसी मांग मस्जिदों में करे', जानें किस मामले को लेकर भड़क गई BJP

Hyderabad News: तेलंगाना में मंदिर समितियों में सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर्स नियुक्त करने की योजना पर बवाल हो गया है. बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

Hyderabad: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ की ओर से प्रदेश की मंदिर समितियों और ट्रस्ट बोर्ड में सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर्स को शामिल करने की अपील ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है.

TPCC ने एन्डोमेंट्स मंत्री कोंडा सुरेखा को चिट्ठी लिखकर, सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर्स को मंदिर समितियों में नियुक्त करने की मांग की, ताकि मंदिरों के विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जा सके. इस योजना पर विपक्ष ने विरोध जताते हुए इसे मंदिरों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ और धार्मिक संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप बताया.

बंडी संजय कुमार ने किया पलटवार

इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने ट्वीट कर कहा, "मंदिर आस्था के स्थल हैं, न कि राजनीतिक पुनर्वास केंद्र. हिंदू मंदिर समितियों में सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति करना मंदिरों के आध्यात्मिक उद्देश्य को कमजोर करना है. क्या कांग्रेस के पास इतनी हिम्मत है कि वे ऐसी मांग मस्जिदों और चर्चों में करें या उनकी ये योजना सिर्फ हिंदू मंदिरों के लिए ही है?"

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार को पहले मंदिरों की रक्षा करनी चाहिए और उनकी पवित्रता को बनाए रखना चाहिए. “हम तेलंगाना सरकार से आग्रह करते हैं कि मंदिरों में हो रही भर्तियों में पारदर्शिता हो और उसमें कोई राजनीतिक पक्षपात न हो.”

बीआरएस नेता मन्ने कृष्णांक ने भी जताया रोष

बीआरएस नेता मन्ने कृष्णांक और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी इस योजना पर तीखा विरोध जताया है. उन्होंने इसे मंदिरों के मूल आध्यात्मिक उद्देश्य के खिलाफ बताया. VHP ने इसे धार्मिक स्थलों में राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में देखते हुए सरकार से इस मांग को अस्वीकार करने का अनुरोध किया.

इस मुद्दे पर VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर शशिधर ने कहा, "मंदिर आध्यात्मिक स्थान हैं और धर्मस्व विभाग को विशेष रूप से सभी गतिविधियों को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. इसमें आध्यात्मिक अभियानों या मंदिरों से संबंधित कार्यक्रमों का प्रचार शामिल है. इसके अलावा, अगर कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार मंदिरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो उसके लिए हिंदू प्रचार परिषद है."

ये भी पढ़ें: कनाडा के जिस हिंदू मंदिर पर हुआ हमला, वहां 3 गिरफ्तार; आपत्ति जता MEA ने कहा- फौरन रोके जाएं ऐसे अटैक

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget