एक्सप्लोरर

कनाडा के जिस हिंदू मंदिर पर हुआ हमला, वहां 3 गिरफ्तार; आपत्ति जता MEA ने कहा- फौरन रोके जाएं ऐसे अटैक

ब्रैम्पटन में खालिस्तन समर्थको की ओर से मंदिर पर हमले के बाद पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है. इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कनाडा में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

Canada: कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुए हमले से जुड़े मामले में सोमवार (चार नवंबर, 2024) को एक्शन हुआ. वहां की पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है. पील पुलिस की ओर से कहा गया कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुए हमले के मामले में उनकी ओर से तीन लोगों को पकड़ लिया है. हालांकि, फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है.

हमले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “बीते रोज ब्रैम्पटन की हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों की ओर से किए गए हमले की हम निंदा करते हैं. हम कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि सभी पूजा स्थलों को ऐसे हमलों से बचाया जाए. हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हिंसा में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा. हम कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं. भारतीयों और कनाडाई नागरिकों को समान रूप से सेवाएं प्रदान करने के लिए हमारे वाणिज्य दूतावास अधिकारियों की पहुंच को धमकी, उत्पीड़न और हिंसा से नहीं रोका जाएगा. 

हमले को लेकर क्या बोले कनाडाई पीएम ट्रूडो

  • कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करके हमले की निंदा की.  
  • ट्रूडो ने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को अपनी आस्था का स्वतंत्र तरीके से और सुरक्षित माहौल में पालन करने का अधिकार है.
  • जस्टिन ट्रूडो ने समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए ‘‘त्वरित कार्रवाई करने पर’’ स्थानीय पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया.
  • समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए तुरंत कार्रवाई करने पर पील क्षेत्रीय पुलिस का भी धन्यवाद किया. 

हिंदुओं ने की एकजुटता की अपील

हमले के बाद अब कनाडा में रह रहे हिंदू भी एकजुटता का प्रदर्शन कर रहे हैं. ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर भारतीयों ने ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे लगाए और भारतीयों से एकजुट होने की अपील की. 

गिरफ्तार हुए आरोपियों पर लगाए गए कई आरोप

पील क्षेत्रीय पुलिस का कहना है कि वह ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर आयोजित प्रदर्शन में तैनात थी. इस प्रदर्शन को मिसिसॉगा शहर के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया. इन प्रदर्शनों के बाद तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके अपराधों के लिए उन पर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं. 

गैरकानूनी कृत्यों की सक्रिय रूप से जांच जारी

पील पुलिस ने कहा, “हमारे 21 डिवीजन आपराधिक जांच ब्यूरो और 12 डिवीजन आपराधिक जांच ब्यूरो की ओर से कई गैरकानूनी कृत्यों की सक्रिय रूप से जांच जारी है. हम उन लोगों के सहयोग की सराहना करते हैं जो शांतिपूर्ण बने रहे. हम समुदाय में सभी की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करते हैं.” 

कनाडा के जिस हिंदू मंदिर पर हुआ हमला, वहां 3 गिरफ्तार; आपत्ति जता MEA ने कहा- फौरन रोके जाएं ऐसे अटैक

खालिस्तान के समर्थन में बैनर पकड़े नजर आए लोग

‘कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पील क्षेत्रीय पुलिस ने रविवार को बताया था कि ब्रैम्पटन के एक मंदिर में विरोध प्रदर्शन हुआ और सोशल मीडिया पर घटना के कुछ वीडियो देखने को मिले, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान के समर्थन में बैनर पकड़े हुए थे. वीडियो में लोग हाथापाई और एक-दूसरे पर डंडों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं और यह घटना हिंदू सभा मंदिर के आसपास के मैदान में होती नजर आ रही है. 

यह भी पढ़ें- खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर में हिंदुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर भी बेशर्मी दिखा रहा कनाडा! कार्रवाई से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget