एक्सप्लोरर

राफेल पर केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट की क्लीन चिट, बीजेपी ने कहा- देश से माफी मांगें राहुल

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये सत्य की जीत है. राहुल गांधी और कांग्रेस देश से माफी मांगें.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार को क्लीन चिट मिलने और राहुल गांधी को ऐसे बयानों से बचने की हिदायत के फैसले के बाद भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीखा हमला करते हुए कहा कि ये नरेंद्र मोदी सरकार की सत्य की जीत है. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी और कांग्रेस में जरा भी शर्म है तो देश से माफी मांगें.

दरअसल आज देश की सर्वोच्च अदालत ने राफेल मामले में केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दी है. साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी को भी गलत बयानबाजी से बचने की हिदायत दी. इसके बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर होती नजर आ रही है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये सत्य की जीत है. उन्होंने इसे मोदी सरकार के सत्य की जीत बताया. प्रसाद ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए.

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने राफेल के मुद्दे पर सरकार और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए थे. कांग्रेस का आरोप था कि राफेल खरीद में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है. कम कीमत के राफेल के लिए ज्यादा भुगतान किया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चौकीदार चोर है जैसे नारों का इस्तेमाल किया गया. कांग्रेस इस मामले में जेपीसी की भी मांग कर रही थी. लेकिन 2018 में इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की गई थी. कोर्ट से राहत न मिल पाने के बाद इस मसले में रिव्यू पिटीशन फाइल की गई थी.

गुरुवार को कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला. बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ये सत्य की जीत है. सत्यमेव जयते, भारत के सुरक्षा की जीत है. नरेन्द्र मोदी के सत्य की जीत है, राहुल गांधी देश से माफी मांगे, कांग्रेस देश से माफी मांगें. उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट ने निर्णय की प्रक्रिया को जांचा, दाम की प्रक्रिया को भी जांचा. उसे सही पाया गया है. कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी तीन स्तर पर लड़ाई हुई. पहले कोर्ट, फिर लोकसभा और अब रिव्यू भी हार गए.

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यहां एक बात साफ करना चाहता हुं कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि राफेल की गुणवत्ता में कोई संदेह नहीं है. राहुल गांधी ने संसद में झूठ बोला. कांग्रेस ने झूठ बोला. भारत की स्थिति खराब की. राहुल गांधी आज आपको माफी मांगनी होगी. कोर्ट से तो माफी मांग ली लेकिन क्या जनता से माफी नहीं मांगोगे. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि किसके इसारे पर इतना बेबुनियाद और आक्रामक अभियान चलाया. आज देश जानना चाहता है कि वो कौन सी ताकतें थी जो राहुल गांधी के पीछे खड़ी थी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी का इतिहास रहा है कि डिफेंस के कांट्रेक्ट में सब कांट्रेक्ट लेने का.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget