एक्सप्लोरर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बनाया निशाना, कांग्रेस का दावा- जयराम रमेश की गाड़ी पर हुआ हमला

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर असम पहुंचने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं. हिमंत बिस्व सरमा और कांग्रेस पार्टी आमने सामने हैं.

Attack On Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंच चुकी है. इसको लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और कांग्रेस पार्टी के बीच तनातनी भी देखने को मिली. ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि यात्रा के दौरान बीजेपी समर्थकों ने उनके नेता जयराम रमेश की गाड़ी पर हमला कर दिया. 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कुछ मिनट पहले सुनीतपुर के जुमुगुरीहाट में मेरे वाहन पर अनियंत्रित बीजेपी की भीड़ ने हमला किया और विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए. उन्होंने पानी फेंका और भारत जोड़ो न्याय यात्रा विरोधी नारे लगाए लेकिन हमने संयम बनाए रखा, गुंडों को हाथ हिलाया और तेजी से आगे बढ़ गए. ये निस्संदेह असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा कर रहे हैं. हम डरे हुए नहीं हैं और संघर्ष करते रहेंगे."

'मीडियाकर्मियों ने रिकॉर्ड की पूरी घटना'

एआईसीसी मीडिया समन्वयक महिमा सिंह ने कहा, ''मैं और कई पदाधिकारी कार में बैठे थे, जब उस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया और भारत जोड़ो के स्टिकर हटा दिए. उन्होंने तब बीजेपी का झंडा लगाया. मीडियाकर्मी पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे थे. हमारी (कांग्रेस) सोशल मीडिया टीम पर हमला किया गया. एक मीडियाकर्मी का कैमरा भी छीन लिया गया. हमने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है."

पुलिस ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले को लेकर असम के सोनितपुर की एडिशनल एसपी मधुरिमा दास ने कहा, "हमने इसके बारे में सुना है. मामले की जांच की जाएगी."

ये भी पढ़ें: 'प्राण प्रत‍िष्‍ठा वाले द‍िन न करें...', ह‍िमंत ब‍िस्‍व सरमा ने दी राहुल गांधी को सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget