एक्सप्लोरर

रमन सिंह को चौथी बार CM बनाने के लिए अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे 10 kg की माला पहनने वाले ये बाबा

बाबा रामलाल कश्यप मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिए दुआ कर रहा था कि वह लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनें. उसका कहना था कि वह खुद बीजेपी का मंडल अध्यक्ष है. वह रमन सिंह को चौथी बार सरकार में देखना चाहते हैं और इसके लिए वो तंत्र पूजा भी करेंगे.

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में कल सफेद लिबास पहने नेताओं के बीच जब एक भगवा धारी बाबा पहुंचे तो सब की नजर उस पर टिक गई. बाबा ने 10 किलो वजन की माला, अंगूठियां, हाथों में कई कड़े पहन रखे थे. बाबा ने माथे पर गहरा लाल रंग भी लगा रखा था. हालांकि उनकी जुबान पर जितनी भक्ति के भाव थे उतने ही राजनीतिक भाव भी, यहीं से विवाद शुरू हो गया. कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में बाबा की मौजूदगी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और सदन में जमकर बवाल काटा.

दरअसल, बाबा रामलाल कश्यप मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिए दुआ कर रहे थे कि वह लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनें. उनका कहना था कि वह खुद बीजेपी के मंडल अध्यक्ष हैं. वह रमन सिंह को चौथी बार सरकार में देखना चाहते हैं और इसके लिए वो तंत्र पूजा भी करेंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा को चौथी बार बीजेपी सरकार बनाने के लिए बांध दिया है, हम अब अमरनाथ जाएंगे. बाबा को विधानसभा में पामगढ़ के विधायक अंबेश जांगड़े लेकर आए थे. छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. रमन सिंह लगातार तीन बार से राज्य में मुख्यमंत्री हैं.

कांग्रेस की आलोचना पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है. उन्होंने कहा कि बाबा उनका कार्यकर्ता है और उनके साथ फोटो भी है. कांग्रेस ने बाबा को लेकर विधानसभा में भी आवाज उठाई. कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने बाबा का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल से कहा कि बाबा घूम रहे हैं , दिखवा लें. जिसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेरी भी फोटो है उनके साथ आप बैठ जाइए.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई तांत्रिक परिसर के अंदर आ जाये और यहां विधानसभा को बांधने का काम करे. बीजेपी का यही काम है. यह बेहद दुर्भाग्यजनक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget