एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह पर बीजेपी का पलटवार, कहा- मोदी राज में बढी देश की ताकत, चुप रहने वाले सवाल न उठाएं

कठुआ और उन्नाव के सनसनीखेज गैंगरेप मामलों में कई दिनों तक चुप रहे पीएम मोदी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने हमला बोला था.

नई दिल्ली: बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौन बताया था. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मोदी राज में देश की ताकत बढ़ी है इसलिए चुप रहने वाले (मनमोहन सिंह) सवाल न उठाएं. बता दें कि मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि जो बोलने की सलाह देते थे, वो खुद उस पर अमल करें. सरकार कार्रवाई कर रही है- रविशंकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘’पीएम मोदी ने साफ कहा है कि जो भी अमानवीय घटनाएं हुई हैं, उस पर कार्रवाई की जा रही है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. उन्नाव में भी गिरफ्तारी हुई है और कठुआ मामले में भी बीजेपी के मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है.’’ भारत एक ताकत है- रविशंकर रविशंकर प्रसाद ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए कहा, ‘’मनमोहन सिंह जी आपकी तो सुनी ही नहीं जाती थी और घोटाले होते रहते थे.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’कल  ही आपने सुना होगा कि स्वीडन के पीएम ने कहा है कि भारत एक ताकत है और उसकी बात सुनी जाती है.’’ भगवा आतंकवाद वाले बयान पर मनमोहन चुप क्यों रहे- रविशंकर भगवा आतंकवाद वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद ने पूर्व पीएम से सवाल पूछे और कहा, ‘’ भगवा आतंकवाद पर जब सुशील कुमार शिंदे और शिवराज पाटिल बोल रहे थे, तब आप चुप क्यों थे? आपके भोजन के दौरान अमेरिकन मंत्री टिमोती के सामने राहुल गांधी ने हिन्दू आतंकवाद से खतरा बताया था, तब भी आप चुप क्यों थे? क्या कहा था मनमोहन सिंह ने? दरअसल कठुआ और उन्नाव के सनसनीखेज गैंगरेप मामलों में कई दिनों तक चुप रहे पीएम मोदी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने हमला बोला था. मनमोहन सिंह ने कहा, '' पीएम मोदी को उस सुझाव का पालन करना चाहिए जो वह मुझे देते थे, उन्हें अक्सर बोलते रहना चाहिए.'' मनमोहन सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ''मुझे खुशी है कि उन्होंने चुप्पी तोड़ी.'' यहां पढ़ें पूरी खबर वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
Parliament Monsoon Session Highlights: 'गृहमंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
'गृहमंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget