एक्सप्लोरर

राहुल ने मोदी सरकार को F ग्रेड दिया तो बीजेपी बोली- 'असफल राजवंश' अपना कितना मजाक उड़ाएंगे

बीजेपी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के चुनावी शिकस्त का हवाला देते हुये उनको एक ‘असफल राजवंश’ भी करार दिया.

नई दिल्लीः बीजेपी ने राहुल गांधी के ऊपर करारा हमला किया है. मोदी सरकार के प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष के रिपोर्ट कार्ड को लेकर आज बीजेपी ने उनकी खिल्ली उड़ायी. बीजेपी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के चुनावी शिकस्त का हवाला देते हुये उनको एक ‘असफल राजवंश’ भी करार दिया.

बीजेपी ने एक ट्वीट में कहा है , ‘प्रिय राहुल गांधी, हम नहीं जानते हैं कि आप जैसा असफल राजवंश, काम करने वाली सरकार को नंबर देकर कितनी बार उपहास का पात्र बनेगा. यहां उन सभी महिमाओं का संकलन है जो आपने अपनी पार्टी को दिया है. ’’

इस ट्वीट के साथ एक रिकॉर्डिंग भी लगायी गयी है. इस रिकॉर्डिंग में 2013 में उनके पार्टी के उपाध्यक्ष बनने और पिछले साल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस को चुनावों में मिली हार के बारे में बताया गया है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने कहा है कि उसके बाद से कांग्रेस को 24 चुनावों में हार मिली है.

केन्द्र सरकार के चार साल पूरा होने के अवसर पर कल राहुल गांधी ने एक ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश किया था और केंद्र के प्रदर्शन का मजाक उड़ाया था. राहुल ने बीजेपी को कृषि, विदेश नीति, ईंधन की कीमतों और नौकरी देने में फेल करार दिया था जबकि नारे गढ़ने एवं खुद का प्रचार करने में सर्वश्रेष्ठ बताया था. राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को कई मोर्चों पर विफल बताते हुए उसे 'एफ' ग्रेड दिया जबकि सेल्फ प्रमोशन और स्लोगन क्रिएट करने में 'ए' ग्रेड देते हुए ट्वीट किया था.

अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है और एक रिकॉर्डिंग के माध्यम से ट्वीट करते हुए उनके नेतृत्व में कांग्रेस को सभी चुनावों में करारी शिकस्त का हवाला दिया है. इसी के आधार पर उन्हें असफल राजवंश की उपाधि दे डाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget