एक्सप्लोरर

मोहर्रम एक मातम का महीना, जश्न कैसे मना सकते हैं? मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर BJP ने कसा तंज

Mallikarjun Kharge Remak: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले को लेकर कई ट्वीट किए और टीवी चैनलों पर भी खड़गे को घेरने की कोशिश की.

Mallikarjun Kharge Remak: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और सबसे बड़े दावेदार मल्लिकार्जुन खड़गे अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बयान में खड़गे ने अपने क्षेत्र की एक कहावत का जिक्र कर कहा था- 'बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे'... खड़गे ने ये बयान तब दिया जब उन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर सवाल किया गया था. अब इस बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी ने सवाल उठाया है कि आखिर मोहर्रम में जश्न की बात कैसे की जा सकती है. 

मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने का आरोप
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले को लेकर कई ट्वीट किए और टीवी चैनलों पर भी खड़गे को घेरने की कोशिश की. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, मल्लिकार्जुन खड़गे जो कि कांग्रेस के प्रथम परिवार के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं. उनसे जब पूछा गया कि 2024 में कांग्रेस का प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा, तब उन्होंने कहा-'बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे'... ये बेहद आपत्तिजनक बयान है. मोहर्रम एक शोक और मातम का महीना है, इसमें नाचना-गाना नहीं होता है. ये मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने वाला गंभीर बयान है. 

बीजेपी नेता ने अपने इस वीडियो में कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए भी एक मैसेज दिया. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को इस पर स्पष्टीकरण तो देना ही चाहिए, लेकिन इस बयान का एक और निष्कर्ष भी है. जिस तरह उन्होंने अपनी बातें रखी हैं, उससे कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को उनकी मंशा समझ जानी चाहिए और कांग्रेस पार्टी की जो देश में दयनीय स्थिति बन गई है, उसका भी वो विवरण दे रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री पद का अगला उम्मीदवार कौन होगा? तो इस पर खड़गे ने कहा- "हमारे यहां एक कहावत है कि बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे. पहले मेरा चुनाव तो खत्म होने दो. मुझे अध्यक्ष तो बनने दो उसके बाद देखेंगे." इस बयान की खूब चर्चा हुई. कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर खड़गे ने कहा कि पार्टी मजबूती और विचारधारा को बचाने के लिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें - Mallikarjun Kharge: 'कांग्रेस अध्यक्ष बना तो 50 से कम उम्र वालों को मिलेंगे आधे टिकट', मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget