एक्सप्लोरर

Tripura Politics: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, एक और विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Tripura Politics: बीजेपी विधायक हरंगखवाल ने त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. हरंगखवाल धलाई करमछेड़ा से आदिवासी विधायक हैं. उन्होंने निजी वजह से इस्तीफा देने की बात कही है.

BJP MLA Resigns In Tripura: त्रिपुरा में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. बीजेपी विधायक दीबचंद्र हरंगखवाल ने बुधवार (28 दिसंबर) को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया, इस साल राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन से इस्तीफा देने वाले वह सातवें विधायक बन गए हैं. हरंगखवाल धलाई के करमछेड़ा से आदिवासी विधायक हैं और उन्होंने निजी वजह से इस्तीफा देने की बात कही.

उन्होंने यह कदम विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उठाया है. उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मैंने विधायक पद से इस्तीफा विधानसभा सचिव को सौंप दिया है क्योंकि विधानसभाध्यक्ष रत्न चक्रवर्ती मौजूद नहीं थे. उन्होंने कहा कि मैंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है.’’

हरंगखवाल कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे और वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अगले कदम को लेकर फैसला करना है, लेकिन निश्चित तौर पर मैं राजनीति में रहूंगा क्योंकि मैं राजनीतिक व्यक्ति हूं.’’

हरंगखवाल राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष कुमार साहा के साथ विधानसभा पहुंचे. साहा ने इस साल की शुरुआत में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ ही बीजेपी ने इस साल अपने चार विधायक खो दिए हैं.

साहा के अलावा सुदीप रॉय बर्मन और बुरबो मोहन ने भी इस साल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. सुरमा से विधायक आशीष दास कथित कदाचार की वजह से विधानसभा सदस्य के लिए अयोग्य करार दिए गए थे.

आईपीएफटी पार्टी के तीन विधायक ने भी छोड़ा साथ

त्रिपुरा में बीजेपी सत्ता में है. बीजेपी त्रिपुरा में इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई है. त्रिपुरा में बीजेपी सरकार में साझेदार इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के तीन विधायकों धनंजय त्रिपुरा, बृषकेतु देबबर्मा और मावेर कुमार जामतिया ने भी इस्तीफा दे दिया था.

धनंजय त्रिपुरा और मावेर कुमार जमातिया का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है लेकिन बृषकेतु को प्रक्रियागत खामी की वजह से अयोग्य करार दिया गया. बीजेपी प्रवक्ता सुब्रता चक्रवर्ती ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हरंगखवाल लंबे समय से बीमार हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘इसका असर विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर नहीं पड़ेगा.’’

इससे पहले बरबा मोहन ने पार्टी से दिया था इस्तीफा

सितंबर में त्रिपुरा के कारबुक विधानसभा के विधायक बरबा मोहन ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. गोमती जिले के कारबुक से विधायक बरबा मोहन ने अपने त्यागपत्र में विधानसभा सदस्यता छोड़ने के लिए निजी कारणों का हवाला दिया था. अब तक चार विधायक बीजेपी से इस्तीफा दे चुकें हैं. दीबचंद्र हरंगखवाल से पहले साहा, विधायक सुदीप रॉय बर्मन और बरबा मोहन ने भी इसी साल बीजेपी से इस्तीफा दिया था. 

ये भी पढ़ें:  Jammu Kashmir Terrorists: ट्रक में गोला-बारूद लादकर कश्मीर दहलाने चले थे आतंकी, बड़ी साजिश नाकाम होने के बाद दिल्ली में हुई अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget