एक्सप्लोरर

गुलाब, स्वरा भास्कर और राहुल गांधी! क्यों बीजेपी ने शेयर की ये फोटो, जानें किच्चा सुदीप से क्या है कनेक्शन

BJP Vs Congress: बीजेपी को एक्टर किच्चा सुदीप का साथ मिलने के बाद से ही कर्नाटक में कांग्रेस और बीजेपी में वार-पलटवार जारी है. अब इस विवाद के बीच बीजेपी ने राहुल और स्वरा की तस्वीर शेयर की है.

Karnataka Eelection 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) से पहले बीजेपी को कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) का सपोर्ट मिलने पर अब राजनीति तेज हो गई है. एक तरफ कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई का मजाक उड़ाया और कहा कि कोई भी बोम्मई और बीजेपी नेताओं को सुनने के लिए नहीं आता है इसलिए अब इन्होंने फिल्मी सितारों का सहारा लिया है. तो वहीं, अब बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान स्वरा भास्कर का राहुल गांधी को गुलाब देने वाला फोटो शेयर कर तीखा पलटवार किया है.

कांग्रेस के बयान पर तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई (K Annamalai) ने एक फोटो शेयर की और पूछा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से गुलाब लेने के बारे में क्या कहना है. उन्होंने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) को जवाब देते हुए कहा कि आपके प्यारे नेता ऐसी अभिनेत्री से गुलाब के फूल लेकर घूम रहे हैं जो भारत विरोधी ताकतों का समर्थन करने के लिए जानी जाती है. अब आप घबरा गए हैं क्योंकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग भी बीजेपी को चुन रहे हैं. 

सुरजेवाला ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा था कि एक फिल्म स्टार कभी-कभी आईटी-ईडी के सपोर्ट करने के लिए चुनने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा, कर्नाटक में बीजेपी का दिवालियापन साफ है. कोई भी अब सीएम बोम्मई और बीजेपी नेताओं को सुनने के लिए नहीं आता है. वे अब भीड़ खींचने के लिए फिल्मी सितारों पर निर्भर हैं. फिल्मी सितारे नहीं, जनता तय करेगी कर्नाटक का भाग्य. 

किच्चा सुदीप ने दी सफाई

आपको बता दें, 2019 में किच्चा सुदीप, यश, पुनीत राजकुमार आयकर विभाग के रडार पर आए थे. सुदीप ने उस वक्त ही साफ कर दिया था कि आईटी का छापा उनकी गलती की वजह से है. सुदीप से बीजेपी को समर्थन देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह किसी दवाब के कारण यहां नहीं आए हैं बल्कि बोम्मई के लिए अपने स्नेह और प्यार के लिए आए हैं. 

बीजेपी की स्टार पावर

माना जा रहा है कि 10 मई को होने वाले चुनावों से पहले किच्छा सुदीप ने बोम्मई को अपना सपोर्ट देकर बीजेपी की स्टार पावर में बढ़ावा दिया है. हालांकि, बीजेपी में शामिल होने और चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए सुदीप ने कहा कि वह केवल बोम्मई 'मामा' का समर्थन करेंगे. सुदीप ने कहा, वह यहां केवल इसलिए आए हैं क्योंकि बोम्मई चाहते हैं कि वह कुछ लोगों का सपोर्ट करें. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के लिए प्रचार नहीं कर सकते. 

ये भी पढ़ें:

Explained: एमपी, राजस्थान और गुजरात… 3 राज्यों के सहारे 33 साल में कैसे पूरे देश में फैल गई बीजेपी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget