एक्सप्लोरर

बीजेपी ने उठाया सवाल- AIMIM नेता वारिस पठान के बयान पर क्यों चुप हैं तथाकथित ‘लिबरल’

वारिस पठान ने कर्नाटक के कलबुर्गी में दिए भाषण में भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि 15 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ हिंदुओ पर भारी हैं. अभी शेरनी के रूप में मुस्लिम महिलाएं सामने आई हैं मगर पसीने छूटने लगे, सोच लो जब हम एक साथ आएंगे तो क्या होगा ?

नई दिल्ली: बीजेपी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का विवादास्पद बयान यह दर्शाता है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध के नाम पर साजिश और घृणा की राजनीति चल रही है. बीजेपी ने ऐसे बयानों पर कानून का विरोध करने वाले ‘उदारवादियों की चुप्पी’ पर भी सवाल उठाये .

खबरों के अनुसार, दक्षिण कर्नाटक में सीएए के विरोध में 16 फरवरी को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम नेता ने कहा था कि 15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘ सीएए के विरोध में पूरे देश में जिस प्रकार की घृणा की राजनीति कुछ लोग जो कर रहे हैं उसका उदाहरण आज हम लेकर आए हैं.’’ एआईएमआईएम नेता के बयान का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि अगर बीजेपी के नेता ने ऐसा कोई बयान दे दिया होता तो आज सारे तथाकथित ‘लिबरल’ सड़क पर उतर जाते, पूरे देश में कोहराम मचा देते. उन्होंने कहा कि लेकिन आज एक भी सामने नहीं आ रहा है, एक भी सवाल नहीं पूछ रहा है.

उन्होंने कहा कि ओवैसी की पार्टी के कद्दावर नेता वारिस पठान कहते हैं कि हम छीन कर लेंगे आजादी. पात्रा ने कहा, ‘‘ मैं इन तथाकथित लिबरल से पूछना चाहता हूं कि कौन सी आजादी चाहिए, किससे आजादी चाहिए?’’ बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जब मंच के पीछे पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने की बात होती है और मंच के आगे संविधान, तिरंगा पकड़ने का नाटक किया जाता है तो कभी-कभी हकीकत मुंह से निकल जाती है. उन्होंने कहा कि ऐसे में ही कल ओवैसी के मंच पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं.

पात्रा ने कहा कि ये सारे लोग हमारे मुस्लिम भाइयों को बरगला रहे हैं, भ्रमित कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं वारिस पठान?

वारिस पठान को हिंदी में यह बोलते हुए सुना जा सकता है, ‘‘हमें साथ चलना होगा. हमें आजादी लेनी होगी. जो चीजें मांगने से नहीं मिलती, हमें छीननी होगी.अब वक्त आ गया है. हमको बोला कि मां-बहनों को आगे भेज दिया और खुद कंबल में बैठ गये. अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए. समझ लो, हम लोग साथ आ गए तो क्या होगा. 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं. याद रख लेना यह बात.’’

तमिलनाडु बीजेपी नेता का अजीब बयान, गुजरात में बताया कांग्रेस का शासन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मेहमाननवाज़ी में मेज़बान हो रहे हलकान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget