एक्सप्लोरर

तमिलनाडु बीजेपी नेता का अजीब बयान, गुजरात में बताया कांग्रेस का शासन

तमिलनाडु बीजेपी नेता ने अहमदाबाद में झुग्गियों के आगे दीवार खड़ी करने पर अजीब बयान दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से पहले झुग्गियों पर नजर ना पड़े इसलिए दीवार खड़ी की जा रही है. जब बीजेपी नेता से इस बारे में पूछा गया तो उनका जवाब चौंकानेवाला रहा.

नई दिल्ली: तमिलनाडू बीजेपी नेता का एक चौंकानेवाला बयान आया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस गुजरात में राज कर रही है और जल्द ही बीजेपी की वहां सरकार होगी. बीजेपी नेता का नाम एल गणेशन है. 75 वर्षीय गणेशन राज्य सभा के सांसद रहे हैं. उन्होंने चेन्नई में पत्रकारों के सवाल के जवाब में ये बात कही.

तमिलनाडु बीजेपी नेता का अजब बयान

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले अहमदाबाद में झुग्गियों को ढंकने की बात सामने आयी थी. आरोप लगाया गया कि सरकार गरीबी छुपाने के लिए गरीबों के बीच दीवार खड़ी कर रही है. सरकार के इस कदम की खूब आलोचना हुई. इस बारे में जब पूर्व बीजेपी सांसद से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "कांग्रेस गुजरात में शासन कर रही है. आप पत्रकारों ने मुझसे सवाल बिना इसके बारे में जाने पूछा है. आपलोग कांग्रेस सरकार की कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं. इसलिए मैं आपके सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं समझता."

गुजरात में बताया कांग्रेस का शासन

बीजेपी नेता ने दावा किया गुजरात में कांग्रेस की जीत से स्थिति खराब होती जा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि गुजरात में जल्द ही बीजेपी की सरकार बनेगी. आपको बता दें  कि गणेशन तमिलनाडू में बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने राज्य में पार्टी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली है. अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद के दौरे के क्रम में सरदार बल्लभभाई पटेल स्टेडियम जाएंगे. जहां उनके सम्मान में भारत की तरफ से कार्यक्रम रखा गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोनल्ड ट्रंप के साथ मंच शेयर करेंगे.

चुनाव से पहले बिहार में गरमाई राजनीति: तेजप्रताप ने पूछा- 2020 में किसका वध होगा?, भीड़ बोली- नीतीश का

भुतहा नहीं, वाह ताज कहिए! राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के स्वागत के लिए तैयार है आगरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget