एक्सप्लोरर

Congress Leader Modi Remark: प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी पर बीजेपी का सवाल, कहा- पटोले पर अब तक क्यों नहीं हुई कोई कार्रवाई

Nana Patole: बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि अगर अपनी कथित टिप्पणी को लेकर नारायण राणे को गिरफ्तार किया जा सकता है, तो नाना पटोले को भी किया जा सकता है.

Congress Leader Modi Remark: महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर में मंगलवार को बीजेपी ने कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की. यह विरोध प्रदर्शन एक वीडियो को लेकर किया गया जिसमें पटोले कथित रूप से यह कहते हुए सुने गए कि वह मोदी को पीट सकते हैं और गाली दे सकते हैं. 

बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि अगर अपनी कथित टिप्पणी को लेकर नारायण राणे को गिरफ्तार किया जा सकता है, तो नाना पटोले को भी किया जा सकता है. महाविकास अघाड़ी सरकार लगभग एक जैसी टिप्पणी के मामले में अलग व्यवहार कर रही है.

बीजेपी नेता राणे को अगस्त 2021 में उनकी उस कथित टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भारत की स्वतंत्रता का साल नहीं जानने के चलते मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ लगाते. बाद में राणे जमानत पर रिहा हुए थे.

पटोले ने कहा कि उन्होंने जिस ‘मोदी’ का उल्लेख किया वह एक स्थानीय गुंडा है

टीवी चैनलों पर सोमवार को इसे दिखाए जाने और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस की तरफ से ट्वीट किए जाने के बाद वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. हालांकि पटोले ने सफाई देते हुए कहा कि भंडारा जिले के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने जिस ‘मोदी’ का उल्लेख किया, वह प्रधानमंत्री न होकर एक स्थानीय गुंडा है.

पटोले के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत

पटोले के खिलाफ औरंगाबाद, नासिक, पुणे और नांदेड़ समेत कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. ठाणे नगर निगम में बीजेपी समूह के नेता मनोहर धुंब्रे ने पटोले के खिलाफ कपूरबावड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी के नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक संभाजी पाटिल निलंगेकर ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले को उस व्यक्ति की पहचान का खुलासा करना चाहिए, जिसका उन्होंने अपनी विवादास्पद ‘मोदी’ टिप्पणी के दौरान जिक्र किया था.

उस गुंडे की तस्वीर साझा करे कांग्रेस

निलंगेकर ने एक बयान में कहा कि पटोले को उस गुंडे की तस्वीर के साथ उसकी जानकारी साझा करनी चाहिए, जिसका वह जिक्र कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीति में हिंसा को बढ़ावा दे रही है.

Omicron Symptoms: सावधान! अगर आपको हैं ये पांच लक्षण तो न करें अनदेखा, हो सकता है ओमिक्रोन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

INS Ranvir Explosion: मुंबई में INS रणवीर में धमाका, तीन नौसैनिकों की गई जान, कई ज़ख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget