एक्सप्लोरर

Omicron Symptoms: सावधान! अगर आपको हैं ये पांच लक्षण तो न करें अनदेखा, हो सकता है ओमिक्रोन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Omicron: ओमिक्रोन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कम घातक है, लेकिन भारत के कई हेल्थ एक्सपर्ट ने लोगों को चेताया है और कहा है कि इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

Corona Virus Omicron Variant: भारत समेत दुनिया के कई देश कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की चपेट में हैं. कोरोना के इस वैरिएंट का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था, जो अब कई देशों में पैर पसार चुका है. हालांकि ओमिक्रोन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कम घातक है, लेकिन भारत के कई हेल्थ एक्सपर्ट ने लोगों को चेताया है और कहा है कि इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, ओमिक्रोन वैरिएंट बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं है. हालांकि, लोगों को एहतियाती उपाय करना बंद नहीं करना चाहिए और कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते रहना चाहिए. 

गुरुग्राम के नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट तुषार तायल ने कहा कि यह बताना जल्दबाजी होगी कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है उनके लिए ये बीमारी कम गंभीर होगी. हम निश्चित रूप से टीकाकरण वाले लोगों में लक्षणों की गंभीरता कम देख रहे हैं, इसलिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि अधिकांश लोग हल्के लक्षणों का सामना कर रहे हैं. कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें कोई लक्षण नहीं हैं. लेकिन हम अभी भी ओमिक्रोन के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों को नहीं जानते हैं, इसलिए मैं सभी से सावधानी बरतने और ओमिक्रॉन को हल्के में न लेने का आग्रह करूंगा. 

देश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीकी अध्ययन से पता चलता है कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया था और कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित हुए थे, वे भी गंभीर रूप से बीमार नहीं हुए थे. यह अध्ययन ऐसे समय में आया है जब ओमिक्रोन भारत सहित दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है. तुषार तायल ने कहा कि ​​यह वैरिएंट भारत में तीसरी लहर की ओर ले जाएगा या नहीं, मैं कहूंगा कि पिछले दो हफ्तों में मामलों की वृद्धि के साथ, हम इसे अब देख रहे हैं. लेकिन दूसरी लहर की तुलना में इस बार कम लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. 

धर्मशिला नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, नई दिल्ली के कंसल्टेंट नवनीत सूद ने कहा कि अगर हम पर्याप्त सावधानी नहीं बरतते हैं तो हम निश्चित रूप से तीसरी लहर को आमंत्रित करेंगे. उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया था. वहां पर कम ही लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे और मृत्यु दर भी कम थी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोग लापरवाह हो जाएं. मास्क अनिवार्य है. सभी को कोविड-19 प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करना चाहिए.

क्या हैं ओमिक्रोन के लक्षण

अब बात करते हैं हम ओमिक्रोन के लक्षण की. अगर सिरदर्द, नाक बहना, थकान, छींक आना जैसी समस्या से आप जूझ रहे हैं तो इसे हल्के में न लें. ये ओमिक्रोन के लक्षण हो सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चेता चुका है कि ओमिक्रोन को हल्के में न लें. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एनालिसिस के मुताबिक, ओमिक्रोन के चार सबसे आम लक्षण खांसी, थकान, कंजेशन और नाक बहना हैं. यूके स्थित Zoe कोविड ऐप के एक हालिया अध्ययन ने इस श्रेणी में उल्टी आना और भूख न लगना भी जोड़ा है.

इनके अलावा एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ने ओमिक्रोन के पांच लक्षण साझा किए हैं.

- सांस लेने में दिक्कत
- ऑक्सीजन लेवल में गिरावट
- सीने में लगातार दर्द/दबाव
- मानसिक भ्रम
- ये लक्षण 3-4 दिनों से अधिक समय तक बने रहना या और बिगड़ना

ये भी हैं ओमिक्रोन के लक्षण

- लगातार खांसी, कर्कश आवाज, ठंड लगना या कंपकंपी, बुखार, चक्कर आना, ब्रेन फॉग, सुगंध बदल जाना, आंखों में दर्द, मांसपेशियों में तेज दर्द,सुगंध महसूस ना होना, हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन, कमजोरी, स्किन रैशेज.

ये भी पढ़ें-INS Ranvir Explosion: मुंबई में INS रणवीर में धमाका, तीन नौसैनिकों की गई जान, कई ज़ख्मी

CM चन्नी के रिश्तेदार के घर से ED ने ज़ब्त की 4 करोड़ की नकदी, प्रॉपर्टी के कागज़ात भी बरामद

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस बनेगी चर्चा का हिस्सा?
LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस करेगी चर्चा?
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget