एक्सप्लोरर

INS Ranvir Explosion: मुंबई में INS रणवीर में धमाका, तीन नौसैनिकों की गई जान, कई ज़ख्मी

INS Ranvir Explosion: आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट हो गया. इस धमाके में तीन नौसैनिकों की जान चली गई, वहीं 10 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं.

INS Ranvir Explosion: मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आज यानी मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट हो गया. इस धमाके में तीन नौसैनिकों की जान चली गई. वहीं, 10 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं. घटना के तुरंत बाद जहाज के चालक दल ने स्थिति को काबू में किया. इसकी जानकारी भारतीय नौसेना के अधिकारी ने दी है. 

घायल जवानों का नौसेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायल जवानों को कोलाबा नेवी नगर के INHS अश्विनी भेजा गया है. आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना का पोर्ट है. आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था. मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि धमाके में घायल हुए तीन नौसैनिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. आईएनएस रणवीर में ये किस कारण से धमाका हुआ इसे लेकर नौसेना की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. धमाके की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने कमिटी बैठा दी है, जो इस बात की जांच करेगी कि ये धमाका कैसे हुआ.

ये एक बड़ी घटना है, जिसमें तीन नौसैनिकों की जान चली गई और 10 सैनिक घायल हैं. वहीं, कोई बड़ी सामग्री क्षति की जानकारी नहीं मिली है. प्रथम दृष्टया यह धमाका किसी तोड़फोड़ या किसी हथियार या गोला-बारूद की खराबी से संबंधित नहीं है. धमाके की वजह मशीनरी की विफलता हो सकती है.

ये भी पढ़ें- 

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

Coronavirus Cases in India: कोरोना के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा- कोरोना टेस्ट बेहद ज़रूरी, इसे तुरंत बढ़ाया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget