एक्सप्लोरर

मोंटेक सिंह अहलूवालिया के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- मनमोहन इस्तीफा देते तो राहुल को माफी मांगनी पड़ती

मोंटेक सिंह अहलूवालिया के इस बयान के बाद अब बीजेपी ने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री का पद भी गांधी परिवार से ऊपर नहीं हो सकता.

नई दिल्ली: यूपीए सरकार के दौरान प्लानिंग कमीशन के उपाध्यक्ष रहे मोंटेक सिंह अहलूवालिया के बयान के बाद अब सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या वाकई में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी द्वारा उनकी सरकार के अध्यादेश को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच फाड़ने के बाद इस्तीफा देने का मन बनाया था. मोंटेक सिंह अहलूवालिया के इस बयान के बाद अब बीजेपी ने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री का पद भी गांधी परिवार से ऊपर नहीं हो सकता. बीजेपी ने कहा है कि इसी वजह से राहुल गांधी के द्वारा अध्यादेश फाड़ने के बाद भी मनमोहन सिंह आवाज नहीं उठा सके थे.

अगर मनमोहन इस्तीफा देते तो राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ती- जीवीएल

जीवीएल ने मोंटेक सिंह अहलूवालिया के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह भले उस दौरान देश के प्रधानमंत्री थे लेकिन जो फैसले लिए जाते थे वह गांधी परिवार की मर्जी से लिए जाते थे.. इसी वजह से जब राहुल गांधी ने कैबिनेट द्वारा पास किए गए अध्यादेश को फाड़ा तो वह खुलकर सामने नहीं आए. जीवीएल ने कहा कि अगर मनमोहन सिंह उस दौरान खुल कर सामने आते हैं और अपने इस्तीफे की पेशकश करते हैं तो राहुल गांधी को माफी तक मांगी पढ़ सकती थी लेकिन ऐसा किया नहीं गया क्योंकि वह राहुल गांधी परिवार से आते हैं.

पद के लालच में करवाया प्रधानमंत्री पद का अपमान

जीवीएल ने इसके साथ मोंटेक सिंह अहलूवालिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने तब मनमोहन सिंह को इस्तीफा ना देने की सलाह इस वजह से भी दी होगी जिससे कि वह भी अपने पद पर बने रहें.

अध्यादेश फाड़ने के राहुल के कदम से मनमोहन थे व्यथित

गौरतलब है की प्लानिंग कमीशन के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने अपने एक बयान में कहा था कि जब राहुल गांधी ने मनमोहन सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को मीडिया के सामने लाकर फाड़ा उस दौरान डॉ मनमोहन सिंह और मोंटेक सिंह अहलूवालिया न्यूयॉर्क दौरे पर थे. जब मनमोहन सिंह को जानकारी मिली तो वह व्यथित हो गए थे और उन्होंने मोंटेक सिंह अहलूवालिया से सलाह मांगी थी कि क्या उनको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए जिस पर आहलूवालिया ने उनको इस्तीफा ना देने की सलाह दी थी.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget