एक्सप्लोरर

घोटालों में फंसने के बाद बीजेपी को पाकिस्तान याद आता है: कांग्रेस

सुरजेवाला ने कहा, राफेल घोटाले में रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद बीजेपी घबराई हुई है. वह घबराकर ऊल-जलूल बातें कर रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीजेपी जब भी घोटालों में फंसती है तो उसे अपने बचाव के लिए पाकिस्तान की याद आती है और वह राफेल मामले में भी यही कर रही है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं. सुरजेवाला ने कहा, ''राफेल घोटाले में रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद बीजेपी घबराई हुई है. वह घबराकर ऊल-जलूल बातें कर रही है. बीजेपी जब भी घोटाले में फंसती है तो उसे अपने बचाव में पाकिस्तान पहले याद आता है.''

सुरजेवाला ने सवाल किया, ''हम प्रधानमंत्री जी से कुछ सवाल पूछना चाहते हैं. क्या प्रधानमंत्री जी का पाकिस्तान प्रेम तब नहीं जागा था जब वह नवाज शरीफ के साथ साड़ी और शॉल का आदान प्रदान कर रहे थे? क्या मोदी सरकार का पाकिस्तान प्रेम तब नहीं जागा था जब प्रधानमंत्री बिना बुलाए पाकिस्तान गए और पाकिस्तान ने पठानकोट में हमला करवाया? क्या पाकिस्तान प्रेम तब नहीं जागा था जब मोदी जी और अमित शाह ने आईएसआई को जांच के लिए भारत बुलाया था?''

कांग्रेस नेता ने पूछा, ''क्या मोदी जी का पाकिस्तान प्रेम उस दिन नहीं जागा था जब आपने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी? क्या पाकिस्तान के प्रति प्रेम उस दिन नहीं जागा था जब मध्य प्रदेश बीजेपी के आईटी सेल के कुछ लोग आईएसआई के लिए जासूसी करते हुए पकड़े गए थे?'' उन्होंने आरोप लगाया, मोदी सरकार एक कमजोर सरकार है. जवानों के साथ बर्बरता हो रही हे और यह सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रही है. इसने पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं.

फ्रांस से लेकर भारत तक, यहां पढ़ें राफेल विवाद का A To Z

दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और पाकिस्तानी नेता दोनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय राजनीति से हटाना चाहते हैं. पात्रा ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और कुछ पूर्व मंत्रियों के ट्वीट का हवाला दिया और दावा किया कि ये सभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिये अभियान चला रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget