एक्सप्लोरर

हिंदू पाकिस्तान: बीजेपी बोली- हिंदुओं का हुआ अपमान, माफी मांगें राहुल गांधी, थरूर के बयान पर बंटी कांग्रेस

थरूर के बयान पर कांग्रेस की राय बंटी हुई है. थरूर ने कहा था कि अगर बीजेपी 2019 में जीती भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा. बता दें कि ये पहला मौका नहीं जब शशि थरूर के बयान पर इतना हंगामा मचा है. इससे पहले उनके 'कैटल क्लास' वाले बयान पर भी जमकर राजनीति हुई थी.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' को लेकर दिए बयान ने आज देश की राजनीति को गरमा दिया. बीजेपी ने जहां थरूर के बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने मांग की. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पीएम मोदी से नफरत करते करते कांग्रेस लक्षमण रेखा लांघ गई है. वहीं थरूर के बयान पर कांग्रेस की राय बंटी हुई है. थरूर ने कहा था कि अगर बीजेपी 2019 में जीती भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा. बता दें कि ये पहला मौका नहीं जब शशि थरूर के बयान पर इतना हंगामा मचा है. इससे पहले उनके 'कैटल क्लास' वाले बयान पर भी जमकर राजनीति हुई थी.

शशि थरूर ने क्या कहा? केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में शशि थरूर ने कहा, ''2019 में बीजेपी जीती तो वो नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे मुल्क में बदलने का रास्ता साफ करेगा. फिर यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं होगा. बीजेपी हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतों को स्थापित करेगी, जो अल्पसंख्यकों की समानता को खत्म कर देगी. वो हिंदू पाकिस्तान बनाएगी. ऐसे भारत का सपना महात्मा गांधी, नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों ने नहीं देखा था."

शशि थरूर पर कांग्रेस की राय बंटी थरूर के बयान पर कांग्रेस की राय बंटी हुई नजर आ रही है. कांग्रेस प्रवक्ता चतुर्वेदी ने थरूर के बयान से किनारा कर लिया तो वहीं दिग्गज नेता अशोक गहलोत समर्थन में नजर आए. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''उनका जो स्टैंड है उससे हम सहमत नहीं हैं क्योंकि हमने साफ कर दिया कि हमारा जो देश है वो सर्व धर्म सम्मान करता है. पूरी दुनिया को अपना परिवार मानता है और सभी को एक ही तरह से सम्मान मिलता है. हम हाथी से लेकर चींटी तक को पूजते हैं, करीब 250 भगवानों को पूजते हैं. इसलिए भारतवर्ष कभी एक सोच एक विचारधारा में सीमित नहीं हो पाएगा.''

वहीं अशोक गहलोत ने कहा, ''मेरा मानना है कि अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है मतलब सरकार की आलोचना कर दो आप देशद्रोही हो. पाकिस्तान में बार बार सैनिकों का शासन हुआ, हालात बड़े गंभीर बनते गए. वहं पर कोई विकास नहीं हुआ. इस देश में आजादी के पंडित नेहरू ने जो आधारशिला रखी थी चाहे वो बड़े बड़े कारखाने थे, बड़े बड़े बांध थे. वही आधारभूत संरचना हनमारपे काम आ रही है. उनका मकसद ही यही है पाकिस्तान आज निर्भर रहता दूसरे मुल्कों से...चाहें डिफेंस का मामला हो, चाहे खाने पीने का बगैर अमेरिका रूस के उनका काम नहीं चलता.''

शब्दों का चयन जिम्मेदारी से करें नेता: कांग्रेस थरूर पर बजेपी के हमले के बाद कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी नेता बीजेपी पर हमला करते हुए शब्दों के चयन में जिम्मेदारी रखने की हिदायत दी है. उन्होंने ट्वीट किया, "सभी कांग्रेस नेताओं को यह बात समझनी चाहिए कि हमारे ऊपर जिम्मेदारी है. इसलिअ बीजेपी के खिलाफ हमला बोलते हुए शब्दों का चयन जिम्मदारी से करें."

बीजेपी का हमला- राहुल गांधी माफी मांगे थरूर के बयान पर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस को आडे़ हाथों लिया. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. संबित ने कहा कि राहुल को थरूर के बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. पात्रा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए किसी हद तक जा सकती है और इसी की मिसाल है कि पार्टी 'हिंदू आतंकवाद' से 'हिंदू पाकिस्तान' तक पहुंच गई. पात्रा ने कहा कि मोदी और बीजेपी से नफरत करते-करते कांग्रेस लक्ष्मण रेखा लांघ गई है और हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget