एक्सप्लोरर

MCD इलेक्शन के प्रचार के लिए बीजेपी ने तैयार की इन दिग्गजों की फौज, एक दिन में एक करोड़ वोटर होंगे टारगेट

Delhi Municipal Corporation Election 2022: दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी चुनाव होने वाला है और इसे जीतने के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. रविवार को प्रचार के लिए पार्टी ने प्लान बनाया है.

MCD Election 2022: दिल्ली नगर चुनाव में प्रचार जोरों पर है, बीजेपी ने इसमें अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी ने रविवार के दिन दिल्ली में प्रचार के लिए खास प्लान तैयार किया है, जिसमें एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता एक दिन में एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेंगे. इसमें बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय बीजेपी के नेता, कई राज्यों के मंत्री और सांसद घर घर जाकर बीजेपी का प्रचार करेंगे.  

रविवार, 27 नवंबर 2022... राजनीति के लिए सुपर संडे होगा. बीजेपी एमसीडी यानी दिल्ली नगर निगम चुनाव के अपनी पूरी ताकत के साथ प्रचार में उतरेगी. पार्टी रविवार को महा जनसंपर्क अभियान करेगी जिसके तहत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में एक दिन में एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचना है. इस महा जनसंपर्क अभियान में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय नेता, राज्यों के मंत्री और पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे.

करीब 70 से ज्यादा नेता बीजेपी के लिए दिल्ली अलग-अलग वॉर्ड में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर एमसीडी में बीजेपी के किए हुए काम और आगे वादों को बताएंगे. ये अभियान सुबह 8 बजे से शुरू होगा और रात 10 बजे तक चलेगा.

बीजेपी के दिग्गज करेंगे चुनाव प्रचार

इस जनसंपर्क अभियान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, अनुराग ठाकुर, किरन रिजिजू और केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, अजय मिश्र टेनी, मीनाक्षी लेखी शामिल होंगे. वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी शामिल होंगे. इसके अलावा कई राज्यों के कैबिनेट मंत्री, केंद्रीय और राज्यों के पदाधिकारी और सांसद भी इस जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेंगे. वहीं दिल्ली बीजेपी के करीब सवा लाख कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं.  

बीजेपी ने अपने लिए लक्ष्य रखा है कि एक दिन में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता की मदद से 18 लाख घर या एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगी. हर नेता और कार्यकर्ता घर घर जाकर बीजेपी का प्रचार करेगा और पैंपलेट देगा.

सुबह से लेकर रात तक चलेगा अभियान

इस मामले पर दिल्ली बीजेपी के महासचिव हर्ष मल्होत्रा का कहना है कि बीजेपी ने रविवार को सिर्फ जनसंपर्क अभियान करने का फैसला किया है. इसलिए, सुबह 8 बजे रात 10 बजे तक ये अभियान होगा. इसके अलावा और कोई प्रचार नहीं होगा. बीजेपी के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता बीजेपी के लिए नगर निगम चुनाव में वोट मांग रहे हैं. दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से बीजेपी का शासन और एमसीडी के दोबारा एकीकरण के बाद ये पहला चुनाव है. ऐसे में बीजेपी अपनी पूरी ताकत इसमें लगा रही है.

ये भी पढ़ें: MCD Election: दिल्ली नगर निगम 2 करोड़ लोगों के लिए करता है काम, 15 साल से है बीजेपी का राज, जानिए एमसीडी का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget