एक्सप्लोरर

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही बड़ी बात, बोले- विपक्ष ने मोदी का विरोध करते हुए देश का विरोध शुरू कर दिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष दिशाहीन हो गया है. इसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए देश का विरोध शुरू कर दिया है.

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि दिशाहीन विपक्ष ने धीरे-धीरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए देश का विरोध करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने धारा 370 को निरस्त करने का विरोध किया और परोक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन किया. नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ''ऐसे समय में जब पूरा देश अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जश्न मना रहा था, राहुल गांधी ने श्रीनगर के लोगों के साथ अन्याय किए जाने की बात कही थी'' नड्डा ने रविवार को दो भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया और राज्य में छह कार्यालयों की नींव रखी.

कार्यालय संस्कार देने का एक केन्द्र होता है जेपी नड्डा ने कहा ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष दिशाहीन हो गया है. इसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए देश का विरोध शुरू कर दिया है.'' उन्होंने कहा कि 'कार्यालय संस्कार देने का एक केन्द्र होता है. कार्यालय में आने से, कार्यालय में बातचीत करने से और कार्यालय की सुविधाओं में बैठकर कार्यालय में पार्टी की गतिविधियों में शामिल होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं का विकास होता है.'' उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और उसमें कार्यालय का बहुत बड़ा योगदान है.

कोरोना काल में निभाई जिम्मेदारी नड्डा ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में आपने बहुत अच्छा काम किया. सारी पार्टियां लॉकडाउन हो गई थीं और अभी भी लॉकडाउन में हैं. लेकिन, भाजपा एक अकेली पार्टी थी जिसका राजनैतिक पक्ष तो था ही लेकिन कोरोना के संक्रमण काल में पार्टी ने अपना सामाजिक पक्ष भी दिखाया और सामाजिक पक्ष में जहां देश में 25 करोड़ लोगों को भोजन पैकेट पहुंचाए वहीं पांच करोड़ राशन किट भी बांटी. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी सतीश पूनियां के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अच्छा काम किया.

बूथ स्तर पर बनाएं व्हाट्सएप ग्रुप उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से किए गए कार्यों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है और इसकी एक ई-बुक तैयार करवाई जा रही है जिसका संयुक्त राष्ट्र की नौ भाषाओं में अनुवाद करवाया जाएगा. नड्डा ने साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर बूथ स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और उसमें हर 15 दिन में नई जानकारी डालें. इसमें प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बारे में भी लोगों को जानकारी दें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की विफलताओं संबंधी जानकारी भी इस ग्रुप में डाली जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान और चीन से कब होगा युद्ध : स्वतंत्र देव सिंह

'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बाराबंकी की इस महिला का किया जिक्र, जमकर की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Election 2026 Full Schedule: असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें पांचों राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें 5 राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
Assam Election 2026 Dates: 9 अप्रैल से असम में होंगे विधानसभा चुनाव, कब आएंगे नतीजे? जानें पूरा शेड्यूल
Assam Election 2026 Dates: 9 अप्रैल से असम में होंगे विधानसभा चुनाव, कब आएंगे नतीजे? जानें पूरा शेड्यूल
Assembly Election 2026 Dates LIVE: 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, जानिए कब होगी वोटिंग
LIVE: 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, जानिए कब होगी वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget