एक्सप्लोरर

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- असहिष्णुता का पर्याय हैं ममता बनर्जी

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "बंगाल में असहिष्णुता बढ़ रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.. आपका नाम असहिष्णुता है. बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में आएगी और बंगाल में अगली सरकार बनाएगी."

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'असहिष्णुता' का पर्याय बताया. कोलकाता में आयोजित एक रैली में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में असहिष्णुता बढ़ रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.. आपका नाम असहिष्णुता है.

जेपी नड्डा ने कहा, "बंगाल में असहिष्णुता बढ़ रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.. आपका नाम असहिष्णुता है. बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में आएगी और बंगाल में अगली सरकार बनाएगी."

TMC एक परिवार पार्टी बन गई है- नड्डा 

वंशवाद की राजनीति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक परिवार पार्टी बन गई है. उन्होंने कहा, "लेकिन बीजेपी के लिए, पार्टी एक परिवार है. यह हमारी विचारधारा है कि पार्टी कार्यालय, जहां परिवार काम करता है, वह किसी नेता का घर नहीं है." उन्होंने अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के लिए भी राज्य सरकार को दोषी ठहराया.

बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति पर ममता को घेरते हुए नड्डा ने कहा कि राज्य में ईद के दिन तो छुट्टी दे दी जाती है, लेकिन राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के दिन लॉकडाउन लगा दिया जाता है. उन्होंने कहा, "जब पूरा देश भूमि पूजन (अयोध्या में राम मंदिर का) देख रहा था, तब ममता बनर्जी ने पांच अगस्त को पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन लगा दिया, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को इस मौके पर शिरकत करने से रोका जा सके."

उन्होंने आगे कहा, "इसके बिल्कुल विपरीत 31 जुलाई को बकरीद के मौके पर लॉकडाउन हटा लिया गया था. यह दिखाता है कि प्रदेश सरकार की नीतियां तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित हैं."

इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के नौ कार्यालयों का उद्घाटन किया. राज्य के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत नड्डा ने यहां बनर्जी के घर के नजदीक कालीघाट इलाके में बीजेपी के घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की. चुनावों से पहले राज्य में बीजेपी ने 'आर नोई अन्याय' (और अन्याय नहीं) अभियान शुरू किया है.

दो दिन के बंगाल दौरे पर हैं जेपी नड्डा

नड्डा ने कहा कि बंगाल में महिला घरेलू अपराध, मानव तस्करी और दुष्कर्म की संख्या सबसे अधिक है. उन्होंने कहा, "ममता दीदी ने अपराध ब्यूरो को संख्या की रिपोर्ट करना बंद कर दिया है. उन्होंने कोविड संख्या देने से भी इनकार कर दिया है. राजनीतिक लाभ के लिए उनकी सरकार ने लोगों को मुख्यधारा के मामलों में शामिल होने से रोक दिया है."

अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे के दौरान नड्डा पार्टी के आधार और बूथ स्तर के संगठनों को मजबूत बनाने के लिए लक्षित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. नड्डा बुधवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं.

ब्रिटेन की संसद में उठा भारत में किसानों के आंदोलन का मुद्दा, प्रधानमंत्री जॉनसन के जवाब ने सभी को चौंकाया

पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त वायुसेना अभ्यास शुरू किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget