एक्सप्लोरर

JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने बोला नीतीश कुमार पर हमला, कहा- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट, लौट आया है ‘जंगलराज’

JP Nadda Bihar Visit: मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ''राजद के साथ नीतीश के गठबंधन का मतलब जंगल राज है. राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.''

JP Nadda in Bihar: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन की सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने नीतीश कुमार पर जनादेश का निरादर करने और जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दावा किया कि बिहार में ‘‘जंगलराज’’ फिर से लौट आया है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.

मुजफ्फरपुर जिले के पारु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने केंद्र सरकार की ओर से बिहार में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी और उसके कार्यकर्ता इस प्रदेश को आगे ले जाना चाहते थे लेकिन नीतीश कुमार ने उसमें अड़ंगा लगा दिया है. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नड्डा पहली बार बिहार आए थे.

'राज्य में बढ़ी आपराधिक घटनाएं'

उन्होंने कहा, ''बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार और अन्य अपराधों के बारे में सुने बिना एक दिन नहीं जाता है. राजद के साथ उनके (नीतीश के) गठबंधन का मतलब जंगल राज है. बिहार में जंगलराज आ चुका है. राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.''

'प्रशासनिक दृष्टि से व्यवस्थाएं हुईं ठप'

बिहार में प्रजातंत्र के खत्म हो जाने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा, ''उनके (नीतीश के) तेजस्वी यादव (राजद नेता) के साथ गठबंधन का मतलब जंगल राज की वापसी है. अब यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) की सरकार में शासन कौन कर रहा है. यही नहीं पता चल रहा है किसका शासन है और कौन सा सुशासन है. बिहार की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं. बिहार में प्रशासनिक दृष्टि से व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं और केंद्र सरकार की कोशिश के बावजूद बिहार आगे नहीं बढ़ पा रहा है.''

'अब समय आ गया है कि भाजपा नेतृत्व करे'

उन्होंने लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि भाजपा इस प्रदेश का नेतृत्व करे और पार्टी अपने दम पर बहुमत की सरकार बनाकर राज्य को आगे ले जाने का काम करे. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की ओर से दी गई धनराशि से पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान और एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति में सुधार हुआ है.

दरभंगा एम्स में राज्य सरकार की लापरवाही पर भी सवाल

नड्डा ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि दरभंगा में एम्स की स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली 200 एकड़ भूमि का क्या हुआ. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की विशाल आबादी को कोविड-19 का टीका लगाने का स्पष्ट रूप से असंभव कार्य सफलतापूर्वक किया गया और दुनिया ने खड़े होकर हमारी सराहना की.

ये भी पढ़ें

SC on Conversion: '...गैर कानूनी नहीं कहा जा सकता', धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस को खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस को खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget