एक्सप्लोरर

बीजेपी ने 13 जून को बुलाई अहम बैठक, नए पार्टी अध्यक्ष पर हो सकती है चर्चा

इससे संगठनात्मक चुनाव की कवायद शुरू होगी जो उनके उत्तराधिकारी के चुनाव के साथ खत्म हो सकती है. शाह का पार्टी प्रमुख के तौर पर तीन साल का कार्यकाल इस साल के शुरू में खत्म हो गया था.

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 13 जून को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों और महासचिवों (संगठन) की बैठक करेंगे. इससे संगठनात्मक चुनाव की कवायद शुरू होगी जो उनके उत्तराधिकारी के चुनाव के साथ खत्म हो सकती है. बीजेपी में अध्यक्ष के बाद सबसे अहम पद संगठन महासचिव का होता है. राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तरों पर भी यही व्यवस्था है.

पार्टी के एक नेता ने बताया कि संगठनात्मक बैठक 14 जून को भी जारी रह सकती है. शाह का पार्टी प्रमुख के तौर पर तीन साल का कार्यकाल इस साल के शुरू में खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा गया था और पार्टी ने संगठनात्मक चुनावों को टाल दिया था. पार्टी ने हालिया आम चुनाव में लोकसभा की 543 में से 303 सीटें हासिल की हैं. मगर शाह इसके बाद भी चैन से नहीं बैठे और तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार करने और पार्टी के आंतरिक चुनावों के लिए जमीनी कार्य करने में जुट गए हैं.

शाह ने रविवार को महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा इकाइयों की पार्टी के कोर समूहों की अलग अलग बैठक की थी और इन राज्यों में बीजेपी की रणनीति पर चर्चा की थी. पार्टी नेता ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव की कवायद पूरा होने में तीन-चार महीने लग सकते हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष तभी चुना जा सकता है जब कम से कम 50 फीसदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव पूरे हो जाएं. पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष परंपरागत तौर पर आम सहमति से चुना जाता है.

प्रधानमंत्री द्वारा शाह को गृह मंत्री बनाने के साथ ही, पार्टी में इस तरह के कयास थे कि वह पार्टी प्रमुख पद पर नहीं रहेंगे. बहरहाल, पार्टी ने शाह के संभावित कदम पर औपचारिक टिप्पणी करने से परहेज किया. पार्टी में शीर्ष पद के दावेदार के तौर पर संगठन के प्रमुख नेता जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव को देखा जा रहा है.

एससीओ बैठक में आतंकव़ाद का मुद्दा उठा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget