एक्सप्लोरर

‘रीढ़ की बीमारी थी तो सिर पर चंपी क्यों? सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करें केजरीवाल’- BJP का AAP पर वार

BJP Slams AAP: बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले पूरे देश से माफी मांगें और मंत्री सत्येंद्र जैन को तत्काल प्रभाव से हटाएं.

Satyendar Jain Massage Row: जेल के अंदर आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के मसाज वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने कहा कि जेल के अंदर मसाज कराना शर्मनाक है. जैन का फिजियोथैरेपिस्ट रेपिस्ट निकला है. कैदी के कैदियों वाले कपड़े नहीं पहने जाने पर भाटिया ने सवाल खड़ा किया. 

बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मामले को लेकर पहले पूरे देश से माफी मांगें और मंत्री को तत्काल प्रभाव से हटाएं. मालिश करने वाला शख्स एक आरोपी है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में आरोप लगे हैं.

'बेशर्मी भी जिसे अपना गुरू मानती है वो अरविंद केजरीवाल है'

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ''दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल के कृत्यों से, सत्येंद्र जैन के मसाज से भारत का पूरा लोकतंत्र शर्मसार हुआ था. तब हमने कहा था कि ये आम आदमी पार्टी नहीं है, ये स्पा-मसाज पार्टी है. कोई और राजनीतिक दल होता और भ्रष्टाचारी कट्टर बेईमान मंत्री का मसाज होता तो उस पार्टी का मुखिया स्वयं कान पकड़के जनता से माफी मांगता. कहता कि मुझे माफ कर दीजिए, जो संविधान की शपथ मैंने ली थी, उसका पालन मैं नहीं कर पाया हूं. मेरा भ्रष्ट मंत्री जो कृत्य कर रहा है, मैं तुरंत उसे बर्खास्त करता हूं.''

भाटिया ने आगे कहा, ''बेशर्मी भी जिसे अपना गुरु मानती है वो अरविंद केजरीवाल और अराजक अपराध पार्टी है 'आप' है. उपमुख्यमंत्री आरोपी नंबर एक आबकारी घोटाले के मनीष सिसोदिया बाहर निकलते हैं और उसे सही ठहराते हुए कहते हैं- किसी की बीमारी का मजाक नहीं उड़ाया जाता है.''

भाटिया ने उठाए ये सवाल

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ''जनता चीख-चीखकर पूछ रही थी, ये जेल के अंदर एक अभियुक्त के साथ चार-चार लोग क्या कर रहे हैं? मसाज-चंपी क्यों चल रहा है? क्यों उन्होंने कैदी के कपड़े नहीं पहने हैं? क्यों मिनरल वॉटर, टीवी और एसी की सुविधा वहां है? इसका कोई उत्तर उस दिन नहीं मिला था. ये दिखाता है आज अराजक अपराध पार्टी किस तरह से कानून का उल्लंघन करके बड़ी बेशर्मी से एक ऐसे कृत्य को जो सबको शर्मसार करता, सही बना देती है.''

'इलाज के लिए प्रिजन एक्ट है'

गौरव भाटिया ने कहा, ''बहुत से ऐसे तथ्य हैं जोकि हम आपके समक्ष नहीं रखेंगे लेकिन यह दिखाने का प्रयास जरूर करेंगे कि किस तरह से अरविंद केजरीवाल को तुरंत बिना विलंब किए दो कार्य करने चाहिए, पहला- पूरे देश से माफी मांगें. ये जो मंत्री है सत्येंद्र जैन, इस मंत्री को एक सेकेंड भी मंत्री पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है. मैं इसलिए कहता हूं क्योंकि जब हमने ये मुद्दा उठाया कि अंदर मसाज चंपी चल रही है, एक चंपी सिर पर होती है, उसका रीढ़ की हड्डी से कोई लेना-देना नहीं है. अगर आपको इलाज की जरूरत भी होती है तो प्रिजन एक्ट है, जेल मैनुअल है, अनुमति लेनी होती है, न्यायालय हस्तक्षेप करता है, अनुमति देता है.''

'एक आरोपी दूसरे को मसाज कैसे दे रहा?'

बीजेपी नेता ने कहा, ''आज जो खुलासा हुआ है, ये जो व्यक्ति मालिश कर रहा है सत्येंद्र जैन की, चंपी कर रहा है, ये एक अभियुक्त है संगीन-जघन्य अपराध के मामले में. पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत इस पर मुकदमा चल रहा है. उस पर 376 की धारा भी दर्ज है. वह सिटिंग मंत्री सत्येंद्र जैन, जिनको कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट अरविंद केजरीवाल देते हैं, ये अभियुक्त दूसरे अभियुक्त कट्टर बेईमान को मसाज कैसे दे रहा है?''

बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के संरक्षण और छूट की वजह से जैन ने एक बच्ची से रेप के आरोपी को अपनी मसाज के लिए बुलाया. बता दें कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद 'आप' नेता सत्येंद्र का एक वीडियो हाल में वायरल हुआ है, जिसमें वह बैरक में एक बिस्तर पर लेटे हुए मसाज लेते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को लेकर भी आम आदमी पार्टी अपने विरोधियों के निशाने पर है.

यह भी पढ़ें- AAP के मंत्री सत्येन्द्र जैन की मालिश करने वाला शख्स फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, रेप केस में काट रहा जेल की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ISRO का NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च आज, यह भारत के लिए क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? 
Explained: ISRO का NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च आज, यह भारत के लिए क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? 
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget