एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसदों से बोले पीएम मोदी- कोरोना में सरकार का काम इतिहास बनाएगा, दुनिया ने भारत के सामर्थ्य को पहचाना

बैठक में पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान सरकार ने जितना काम किया है वो अभूतपूर्व है. पीएम ने कहा कि दुनिया ने इस दौरान भारत के सामर्थ्य को पहचाना है. उन्होंने सभी पार्टी सांसदों का आह्वान किया कि कोरोना काल में सरकार की ओर से किए गए काम को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते अपने 21 सालों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कभी भी छुट्टी नहीं ली और लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला. पीएम ने कहा कि उनका ये भी सौभाग्य रहा कि इस दौरान वो कभी बीमार नहीं पड़े. उन्होंने कहा कि इन 21 सालों में कोरोना काल सबसे चुनौतीपूर्ण रहा है और इसलिए इस दौरान किया गया उनका काम इतिहास बनाएगा.

प्रधानमंत्री ने आज संसद सत्र के दौरान नियमित होने वाली भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया. बैठक में पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान सरकार ने जितना काम किया है वो अभूतपूर्व है. पीएम ने कहा कि दुनिया ने इस दौरान भारत के सामर्थ्य को पहचाना है.

उन्होंने सभी पार्टी सांसदों का आह्वान किया कि कोरोना काल में सरकार की ओर से किए गए काम को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें. कृषि क़ानूनों पर हो रहे विरोध को लेकर पीएम ने सभी सांसदों से धैर्य बरतने की अपील करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने पानी के बारे में एक फ़ैसला किया था जिसका शुरू में विरोध हुआ था. हालांकि बाद में लोगों ने उस फ़ैसले के लाभ को पहचान लिया.

आज की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना काल के दौरान भारत की विदेश नीति के बारे में सांसदों को जानकारी दी. जयशंकर ने भारत की वैक्सीन कूटनीति के बारे में भी सभी सांसदों को बताया और जानकारी दी कि अभी तक 70 से ज़्यादा देशों को भारत वैक्सीन दे चुका है. बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट को लेकर भी सांसदों को जानकारी दी.

यह भी पढ़ें- Antilia Case: वाजे की डायरी से खुलेगा 100 करोड़ की कमाई का राज, पैसों के हर लेन देन का कोड होगा डिकोड West Bengal Opinion Poll 2021: बंगाल में खेला होबे या परिवर्तन होबे, एबीपी न्यूज पर शाम छह बजे से देखिए ओपिनियन पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget