एक्सप्लोरर

बीजेपी के एक और दलित सांसद ने उठाई आवाज, बोले- चुनावों में हार की वजह SC/ST समाज की नाराजगी

बीजेपी सांसद उदित राज ने कहा है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार का एक प्रमुख कारण दलित और आदिवासी समाज की नाराजगी भी नजर आती है.

नई दिल्ली: तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद बीजेपी में आवाज उठने लगी है. बीजेपी सांसद उदित राज ने कहा है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार का एक प्रमुख कारण दलित और आदिवासी समाज की नाराजगी भी नजर आती है. पार्टी के लिए इसकी अनदेखी करना सही नहीं होगा.

बीजेपी के एक और दलित सांसद ने उठाई आवाज, बोले- चुनावों में हार की वजह SC/ST समाज की नाराजगी

बता दें कि राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की वोटिंग से महज़ एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के बहराइच से बीजेपी सांसद और दलित नेता सावित्री बाई फुले ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी छोड़ने के साथ ही उन्होंने पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया था. सावित्री बाई फुले ने कहा था कि ''बीजेपी समाज में विभाजन पैदा करने का काम कर रही है.''

उदित राज ने ट्वीट करते हुए कहा, 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपने विरोधियों के मुकाबले लगभग नौ फीसद की बढ़त मिली थी, जिसमें से लगभग 4.5 फीसद की बढ़त दलितों, आदिवासियों के कारण थी. तब बीजेपी को अपेक्षा से अधिक सीटें मिलने का यह बहुत बड़ा कारण था. बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के विधानसभाओं में बीजेपी को उस अनुपात में दलित-आदिवासियों के वोट नहीं मिले. जाहिर है कि पार्टी से कहीं न कहीं चूक जरूर हुई, जिसकी वजह से दलितों ने उसका साथ छोड़ा.

बीजेपी के एक और दलित सांसद ने उठाई आवाज, बोले- चुनावों में हार की वजह SC/ST समाज की नाराजगी

सांसद ने एक और ट्वीट में कहा कि 2014 में उन्होंने कांग्रेस का साथ इसलिए छोड़ा था कि उन्हें लगा था कि उनकी उपेक्षा हो रही है और पार्टी उनके लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पा रही है, लिहाजा वे बीजेपी के साथ जुड़े. उनके बीजेपी से जुड़ने का एक अन्य कारण यह भी था कि नरेंद्र मोदी पिछड़े समाज से आते हैं.

उदित राज ने यह भी कहा कि अब राजनीतिक दलों को अपने मन से यह गलतफहमी निकाल देनी चाहिए कि दलितों को आसानी से लुभाया जा सकता है. कई पार्टियों का नेतृत्व मात्र मंत्रिमंडल/अन्य पदों पर दलित समाज के नेता को भागीदारी देकर मान लेता है कि इससे दलित संतुष्ट हो जाएंगे, यह सही नहीं है.

राजस्थान में यूरिया की किल्लत, सीएम गहलोत बोले- केन्द्र सरकार जिम्मेदार

प्रतीकात्मक भागीदारी से दलित संतुष्ट नहीं होने वाले. यही बात समाज के अन्य वंचित और पिछड़े तबकों पर लागू होती है. ये सब अपने-अपने समाज के नेताओं की सत्ता में प्रभावी भागीदारी चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अब दलितों के घर पर भोजन करना और उनके महापुरुषों के स्मारक इत्यादि बनाना ही काफी नहीं रह गया है. वे केवल इतने से ही संतुष्ट नहीं होने वाले. उन्हें पर्याप्त मान-सम्मान और वास्तविक भागीदारी भी देनी होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget