एक्सप्लोरर

'फिर सत्ता में आईं तो ब्लॉक कर देंगी चिकन नेक कॉरिडोर', BJP सांसद का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप

Saumitra Khan On Mamata Banerjee: बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी राजनीति के लिए अपराधियों को जगह दे सकती है. ऐसे में कोर्ट और केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.

Saumitra Khan On Mamata Banerjee:  कोलकाता डॉक्‍टर रेप और मर्डर केस में टीएमसी सुप्रीमो पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी बुरी तरह घिरी हुई हैं. इस बीच बीजेपी सांसद और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने गुरुवार (29 अगस्त) को बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि अगर ममता बनर्जी 2026 में फिर से सत्ता में आईं तो वे पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से जोड़ने वाले ‘सिलीगुड़ी के चिकन नेक कॉरिडोर’ को बंद कर सकती हैं.

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने दावा किया कि वे अपनी राजनीति के लिए आतंकवादियों और अपराधियों को बढ़ावा दे सकती हैं. इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार से अपील की है कि इस मामले को संज्ञान में ले.

कोर्ट और केंद्र सरकार इस मामले पर दे ध्यान- सौमित्र खान

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने आगे कहा, "मैं पश्चिम बंगाल में रहता हूं और मुझे डर है कि अगर भारत सरकार इस पर ध्यान नहीं देती है, तो ममता बनर्जी 2026 तक सिलीगुड़ी में भारत के चिकन नेक को बंद करके पूर्वोत्तर भारत का रास्ता बंद कर देंगी. क्योंकि, वो राजनीति के लिए कुछ भी कर सकती हैं. उन्होंने दावा किया कि वह अपनी राजनीति के लिए आतंकवादियों और अपराधियों को वहां जगह देंगी. ऐसे में कोर्ट और केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा भारत खतरे में पड़ जाएगा.

ममता बनर्जी बंगाल को नष्ट कर रही- बीजेपी सांसद

सीएम ममता बनर्जी की टिप्पणी के खिलाफ असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के ट्वीट पर सौमित्र खान ने कहा कि, "असम एक विकासशील राज्य है. असम के सीएम हिमंत के सत्ता में आने के बाद, असम के लोगों को असम में उनके घरों में काम मिल रहा था. रोजगार तेजी से बढ़ रहा है और उद्योग स्थापित हो रहे हैं. जबकि, दूसरी ओर, ममता बनर्जी बंगाल को नष्ट कर रही हैं. बीजेपी सांसद ने कहा कि मुझे भी लगता है कि वह विदेशी शक्तियों से जुड़ी हुई हैं.

प्रदर्शनकारियों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर NHRC को सौंपेगे ज्ञापन- सौमित्र खान

बीजेपी सांसद सौमित्र खान नेकहा, "आरजी कर मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जा रहे हैं. मैं भी जाऊंगा क्योंकि आरजी कर अस्पताल की घटना में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. खान ने दावा किया कि हम प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ (एनएचआरसी) जा रहे हैं. सौमित्र खान ने कहा कि एक समूह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से 27 और 28 अगस्त को हुई घटनाओं पर एक ज्ञापन सौंपेगा.

यह भी पढ़ें: SC-ST कोटे पर मिली नौकरी छोड़नी पड़ेगी? लाखों कर्मचारियों की इस परेशानी पर सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा, वो आपको जरूर जानना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget