एक्सप्लोरर

‘नाइट क्लब’ उद्घाटन विवाद: साक्षी महाराज ने कहा- मुझे धोखे में रखा गया, कार्रवाई की मांग की

साक्षी महाराज का कहना है कि वह बहुत जल्दी में थे और बमुश्किल दो मिनट में फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद फौरन दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डे रवाना हो गये थे.

लखनऊ: लखनऊ में एक कथित ‘नाइट क्लब’ का उद्घाटन करके विवादों में आए उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने धोखे से उद्घाटन कराए जाने का आरोप लगाया. सांसद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए चिट्ठी लिखी है. साक्षी महाराज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सोमवार को लिखे पत्र में कहा है कि रज्जन सिंह चौहान नामक वकील कल उन्हें लखनऊ के अलीगंज में एक रेस्त्रां का उद्घाटन कराने के लिए ले गए थे. चौहान को प्रतिष्ठान के मालिक सुमित सिंह और अमित गुप्ता ने अपने ‘रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन कराने के लिए बुलाया था.

मीडिया के जरिए पता चला कि वह रेस्टोरेंट नहीं था: साक्षी महाराज

साक्षी महाराज का कहना है कि वह बहुत जल्दी में थे और बमुश्किल दो मिनट में फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद फौरन दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डे रवाना हो गये थे. बाद में मीडिया के जरिए से पता लगा कि जिस प्रतिष्ठान का उन्होंने उद्घाटन किया, वह रेस्त्रां नहीं बल्कि नाइट क्लब या हुक्का बार है. बीजेपी सांसद ने पत्र में यह भी दावा किया ‘‘मैंने रेस्टोरेंट के मालिक से लाइसेंस मांगा. वह लाइसेंस देने में असमर्थ लगता है. मुझे लगता है कि सब कुछ अनाधिकृत रूप से चलाया जा रहा है.’’

साक्षी महाराज ने पत्र में कहा कि इस घटना से उनकी छवि को बहुत गहरा आघात लगा है. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की कि उस तथाकथित रेस्त्रां की जांच कराकर गलत पाए जाने पर उसे बंद कराया जाए और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

साक्षी महाराज को रेस्टोरेंट के रजिस्ट्रेशन की कॉपी भेज दी: रज्जन सिंह चौहान

मालूम हो कि साक्षी महाराज की एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करते हुए फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. दावा किया गया था कि दरअसल उन्होंने नाइट क्लब का उद्घाटन किया है. सांसद को उद्घाटन कराने के लिये ले गये रज्जन सिंह चौहान ने बताया कि वह रेस्टोरेंट उनके दामाद का है और फरवरी में उसका रजिस्ट्रेशन भी कराया गया था. एक-दो दिन में उसका लाइसेंस भी मिल जाएगा. चौहान ने बताया उन्होंने साक्षी महाराज को रेस्टोरेंट के रजिस्ट्रेशन की कॉपी भेज दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget