एक्सप्लोरर

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी का Coronavirus को लेकर अजीबोगरीब बयान, कहा- आदाब करने से हो सकती है ये बीमारी

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा कि आदाब करने से कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है. इसके पीछे दलील देते हुए उन्होंने कहा कि आदाब करने से हवा की रेज मुंह में जाती है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नमस्ते कहने से कोरोना न होने की गारंटी लेकिन आदाब से ये बीमारी हो सकती है. उन्होंने कहा कि नमस्कार करना भारत की पद्धित है. ये भारत की संस्कृति है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भारत की संस्कृति से भी कांग्रेस को नफरत है तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता.

रमेश बिधूड़ी ने कहा, ''एक्सपर्ट्स ने नमस्ते करने के लिए कहा है. एक्सपर्ट्स ने आदाब इसलिए नहीं कहा होगा क्योंकि आदाब करने में हवा की रेज मुंह में जाएंगी. नमस्कार करने से दूर होंगी. नमस्कार एक्सपर्ट्स की थ्योरी है.'' बीजेपी सांसद ने कहा कि अगर हवा में संक्रमण फैल रहे हैं तो आदाब करने पर ये मुंह में चला जाएगा. इसलिए एक्सपर्ट्स ने सोचा होगा कि नमस्कार बोला जाए.

बता दें कि एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी के संपर्क में आने से कोरोना वायरस का खतरा रहता है. इसलिए हाथ मिलाने की बजाय नमस्कार करें. लेकिन आज इसे लेकर भी राजनीति देखने को मिली.

राहुल गांधी ने टेस्ट करवाया है या नहीं- रमेश बिधूड़ी

वहीं बुधवार को रमेश बिधूड़ी ने दंगा प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले तो यह बताना चाहिए कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली से लौटने के बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई थी या नहीं. बिधूड़ी ने संसद के बाहर कहा था कि कोरोना वायरस संक्रामक रोग है, ऐसे में राहुल गांधी को लोगों के बीच जाने से पहले अपनी गहन जांच करवानी चाहिए थी.

बुधवार को राहुल गांधी दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. बिधूड़ी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी हाल में इटली से लौटे हैं. मैं नहीं जानता कि हवाईअड्डे पर उनकी जांच हुई है या नहीं. उन्हें लोगों के बीच जाने से पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने कोरोना वायरस की जांच करवाई या नहीं. लोगों की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget