एक्सप्लोरर

"खरगे साहब की पार्टी सबको 'कुत्ता' समझती है..." लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

Parliament Winter Session 2022: लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर हंगामा हो रहा है. बीजेपी सांसद खरगे से माफी की मांग कर रहे हैं.

BJP MP Nishikant Dubey On Congress: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. आज (20 दिसंबर) सत्र शुरुआत से ही काफी हंगामेदार रहा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर संसद के दोनों सदनों में बीजेपी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की. भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को 11:30 बजे तक स्थगित करना पड़ा.

लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी सांसद ने सदन को बताया कि उनके नाना भी कांग्रेसी थी और आजादी की लड़ाई में तकरीबन 5 साल तक जेल में भी रहे थे. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर किसी और के योगदान को कमतर करके आंकने का आरोप लगाया. 

"कुत्ता समझती है खरगे साहब की पार्टी"

दुबे ने कहा, "खरगे साहब की पार्टी सबको कुत्ता ही समझती है. मेरे नाना लगभग 5 साल तक जेल में रहे, वो कांग्रेस में थे. जिसे कुछ पता ही नहीं है, वो ऐसी बातें बोलते हैं. कांग्रेस ने आज तक सबको कुत्ता ही समझा है." उधर राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने बयान पर कायम रहे. कहा कि मैंने जो कुछ भी कहा वो सदन के बाहर कहा. 

खरगे ने क्या कहा था?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार (19 दिसंबर) को बीजेपी पर हमला करते हुए कहा था, "आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी जान दी, लेकिन भाजपा वालों के घर से आजादी की लड़ाई में एक कुत्ता भी नही मरा." उन्होंने आगे कहा था, "सरहद पर हमारे 20 जवान शहीद हो गए और 18 बार मोदी जी चीन के शी जिनपिंग मिले, झूले पर बैठे. आप लोग मिल रहे हैं, पर अगर हम कहें चर्चा करो तो चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हैं." खरगे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कह था, "बाहर तो शेर की तरह से बात करते हैं, लेकिन चलना चूहे जैसा है."

ये भी पढ़ें-'2024 में हम जीतेंगे लोकसभा चुनाव', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- सारे जमाने को साथ लेकर चल रहे राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget