एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद के बेटे ने खोली नीतीश के शराबबंदी कानून की पोल, नशे की हालत में हुआ गिरफ्तार

बिहार के गया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद हरि मांझी के बेटे को पुलिस ने नशे की हालत में और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बिहार में पिछले दो साल से शराबबंदी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सांसद के बेटे के पास शराब कैसे पहुंची.

नई दिल्ली: बिहार में नीतीश सरकार के शराबबंदी के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई है. बिहार के गया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद हरि मांझी के बेटे को पुलिस ने नशे की हालत में और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बोधगया के थानाध्यक्ष शिवकुमार महतो ने बताया कि नामा पश्चिमी गांव में पुलिस शराब बेचने के आरोपी बिगन मांझी और मुनारिक चौधरी को गिरफ्तार करने गयी थी. इसी दौरान सांसद के बेटे भी नशे की हालत में पकड़े गये.

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने आज कहा, ''बोधगया थाना क्षेत्र के नावां गांव से पुलिस ने शनिवार की रात सांसद के बेटे राहुल कुमार (18) को एक दोस्त के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह नावां गांव में अपने साथियों के साथ मिलकर शराब पी रहा था.'' उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है.

सांसद ने कहा- यह साजिश है

वहीं बीजेपी सांसद अपने बेटे के बचाव में उतर आए हैं. उन्होंने कहा, ''एक साजिश के तहत उनके बेटे को फंसाकर राजनीतिक बदला लिया जा रहा है. वे शराब पीने वाले का समर्थन नहीं करते. उनका राजनैतिक करियर खराब करने के लिए साजिश के तहत बेटे को फंसाया गया है. उसने शराब नहीं पी थी. वह लड़ाई-झगड़े की सुलह कराने नावां गांव गया था.''

गौरतलब है कि बिहार में दो साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी का ऐलान किया था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सांसद के बेटे के पास शराब कैसे पहुंची? विपक्षी दलों का आरोप है कि कानून को ताक पर रखकर खुलेआम शराब की 'होम डिलिवरी' हो रही है. पिछले दिनों आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि शराबबंदी कानून के जरिए दलितों और अति पिछड़ों पर अत्याचार किया जा रहा है, और इस कानून के तहत गिरफ्तार एक लाख तीस हजार में से ज्यादातर लोग दलित और अति पिछड़े हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget